वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : समाधान शिविर में प्राप्त शिकायतों का यथा शीघ्र करें निपटान- सीटीएम

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  नगराधीश पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले प्रत्येक प्रार्थी की समस्याओं को मौके पर ही निपटान करने का भरसक प्रयास रहें, यदि कोई समस्या का समाधान दस्तावेजों या अन्य जांच पर आधारित है तब भी उसका समयबद्ध होकर जल्द निपटान करवाना सुनिश्चित करें। नगराधीश ने बताया कि प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशन में आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान करने के उद्देश्य से आयोजित किए जा रहे समाधान शिविर में अब बदलाव किया गया है। अब ये शिविर सप्ताह में दो दिन सोमवार व वीरवार सुबह 10 से 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। पूर्व की भांति जिला व उपमंडल दोनों स्तरों पर शिविर का आयोजन होगा। जिला स्तरीय समाधान शिविर जिला सचिवालय के सभागार में तथा उपमंडल स्तर के समाधान शिविर बिलासपुर, छछरौली व रादौर में स्थित एसडीएम कार्यालय में आयोजित किए जा रहे हैं। नगराधीश ने कहा कि समाधान शिविरों का मुख्य उद्देश्य है जनता और प्रशासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करना, ताकि समस्याओं को समयबद्ध और पारदर्शी तरीके से सुलझाया जा सके। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी शिकायतों के समाधान के लिए दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते, बल्कि वे एक ही स्थान पर अधिकारियों से सीधे संवाद कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के मार्गदर्शन में चल रही इस पहल को जनता का भी भरपूर सहयोग और सराहना मिल रही है। समय पर समाधान, समर्पित अधिकारी और आमजन की भागीदारी के साथ यह शिविर आज गुड गवर्नेंस का सशक्त उदाहरण बनकर उभरे हैं।

ambala coverage news : शिक्षा के नए अध्याय की शुरुआत: पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में बालवाटिका और प्रथम कक्षा का भव्य उद्घाटन

सीटीएम पीयूष गुप्ता ने कहा कि समाधान शिविर में 11 शिकायतें प्राप्त हुई हैं जिनमें आहलूवाला निवासी कैप्टन रणजीत सिंह ने शमशान घाट भूमि बनवाने बारे मांग रखी, यमुनानगर निवासी मंजीत कौर  ने प्रॉपर्टी आईडी सही करवाने की मांग रखी, यमुनानगर निवासी बोहती देवी ने बिजली का बिल सही करवाने व मीटर लगवाने की मांग रखी, यमुनानगर निवासी बहादुर कुमार ने परिवार पहचान पत्र में से गाड़ी हटवाने की मांग रखी, यमुनानगर निवासी मिथलेश ने हैप्पी कार्ड बनवाने की मांग रखी, यमुनानगर निवासी गुरदयाल ने अम्बेडकर आवास योजना के तहत आवास देने की मांग रखी, यमुनानगर निवासी बृजपाल ने गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ठीक करवाने की मांग रखी, यमुनानगर निवासी राकेश वर्मा ने गली बनवाने की मांग रखी। इसी प्रकार बिलासपुर निवासी राम कुमार, अमादलपुर निवासी निर्मला ने फैमिली आईडी ठीक करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर डीएसपी कंवलजीत व अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

edited by alka rajput
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Известные казино настоящего мира в современности с щедрыми бонусами и акциями. Играйте в вдохновляющей атмосфере проверяйте эксклюзивными развлечениями. Ресурсы с игровыми развлечениями с простым интерфейсом для легкости игры. Находите оптимальные бонусы.

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!