वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : नगर निगम अंबाला में लाल डोरा/आबादी देह प्रमाण पत्र कार्यों की समीक्षा बैठक संपन्न

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। नगर निगम आयुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह द्वारा निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ लाल डोरा एवं आबादी देह क्षेत्रों में जारी किए जा रहे प्रमाण पत्रों के कार्यों की समीक्षा हेतु बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में आयुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि इन प्रमाण पत्रों से संबंधित प्राप्त आवेदनों का शीघ्र, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि नागरिकों को योजनाओं का समय पर लाभ मिल सके। आयुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह ने लाल डोरा एवं आबादी देह क्षेत्रों में स्थित संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस योजना का लाभ उठाएं। आयुक्त डॉ. बलप्रीत सिंह ने बताया कि लाल डोरा / आबादी देह प्रमाण पत्र प्राप्त करने से संबंधित संपत्ति को एक वैध पहचान प्राप्त होगी तथा संपत्ति धारक को संपत्ति पर स्वामी होने का वैधानिक अधिकार  प्राप्त होगा। यह प्रमाण पत्र संपत्ति के वैधानिक दस्तावेज के रूप में उपयोगी सिद्ध होगा, जिससे भविष्य में संपत्ति के स्थानांतरण, ऋण प्राप्ति, उत्तराधिकार तथा अन्य कानूनी कार्यों में सुविधा होगी।
आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज:
1.कब्जे का शपथ पत्र : जिसमें संपत्ति धारक द्वारा 10 वर्ष या उससे अधिक समय से संपत्ति पर कब्जे का स्पष्ट उल्लेख हो। यह शपथ पत्र राजस्व प्राधिकरण से प्रमाणित होना अनिवार्य है।
2.दो पहचान पत्र: जोकि आवेदक की 10 वर्ष पुरानी पहचान को प्रमाणित करते हों (जैसे पुराना राशन कार्ड, वोटर कऊ, ड्राइविंग लाइसेंस आदि)।
3. वर्तमान पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, परिवार पहचान पत्र। इसी के अंतर्गत डॉ. बलप्रीत सिंह ने लाल डोरा एवं आबादी देह में स्थित संपत्ति धारकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में आगे आकर इस योजना का लाभ उठाएं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि लाल डोरा एवं आबादी देह क्षेत्रों में आवेदन करने के लिए जिन आवश्यक दस्तावेजों की जरूरत होती है, तथा कौन-कौन से क्षेत्र / संपत्ति कऊ इस श्रेणी में आते हैं — इसकी पूरी जानकारी नगर निगम अम्बाला की आधिकारिक वेबसाइट ६६६.’ं.ॅङ्म५.्रल्ल पर उपलब्ध करवा दी गई है। आयुक्त ने नागरिकों से आग्रह किया कि वे वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी का अध्ययन कर उचित दस्तावेजों सहित शीघ्र आवेदन करें और इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ प्राप्त करें। नगर निगम नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे इस योजना का लाभ उठाने हेतु शीघ्र आवेदन करें और अपनी संपत्ति को वैधानिक मान्यता प्रदान करें।

ambala coverage news : भारतीय सेना की जीत व सम्मान के लिए अंबाला शहर में तिरंगा यात्रा राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा की अगुवाई में निकाली

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें