वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : स्टार्टअप के लिए छात्राओं ने किया कुवि के टेक्नालॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ यमुनानगर।  डीएवी गर्ल्स कॉलेज के इंस्टीट्युशंस इनोवेशन काउंसिल की ओर से कॉलेज प्रिसिंपल डॉ सुरिंद्र कौर के दिशा निर्देश पर 40 छात्राओं को कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय के टेक्नालॉजी इन्क्यूबेशन सेंटर का शैक्षणिक भ्रमण करवाया गया। जहां सेंटर की को-ओडिनेटर डॉ अनुरेखा शर्मा ने छात्राओं को स्टार्टअप, नवाचार और उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण  जानकारी दी। इस दौरान आईआईसी कनवीनर विवेक, आईपीआर को-ओडिनेटर डॉ अनीता मौदगिल, इंटर्नशिप को-ओडिनेटर निशी, आईआईसी मेंबर ममता थापर, मनिका सेठी उपस्थित रहे।  डॉ अनुरेखा शर्मा ने छात्राओं को नवाचार की विभिन्न विधाओं के बारे में बताया। साथ ही उद्यमिता की शुरुआत से लेकर बाजार तक के सफर की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसी  भी स्टार्टअप को शुरू करने से पहले मॉर्केट रिसर्च बेहद जरूरी है। ताकि बाजार के हिसाब से प्रोडक्ट तैयार मांग को बढाया जा सकें। साथ ही उन्होंने कहा कि आम लोग की जरूरतों की पहचान कर नवाचार के जरिए सफल उद्यम शुरू किया जा सकता है। उन्होंने छात्राओं को प्रेरित करने के लिए विभिन्न स्टार्टअप की जानकारी देकर युवाओं की सफलता के बारे में बताया। साथ ही छात्राओं को प्रयास योजना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि इन्क्यूबेशन सेंटर्स की ओर से विद्यार्थियों के स्टार्टअप के लिए मार्गदर्शन, मेंटरशिप व फंडिंग उपलब्ध करवाने का काम भी किया जाता है।  आईसीसी कवीनर विवेक ने कहा कि शैक्षणिक भ्रमण से छात्राओं के लिए नवाचार व उद्यमिता की दिशा में एक प्रेरणादायक अनुभव रहा। उन्होंने बताया कि स्टाफ सदस्यों ने भी शैक्षणिक संस्थानों में इन्क्यूबेशन और प्री-इन्क्यूबेशन सेंटर्स की स्थापना के बारे में विस्तृत जानकारी हासिल की। सेंटर को सतत रूप से संचालित करने के बारे में भी जाना। साथ ही विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान देने के लिए नवाचार और उद्यमिता को किस प्रकार से शिक्षा के साथ एकीकृत किया जाता है, इसकी भी जानकारी हासिल की।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें