अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। डीएवी पब्लिक स्कूल, अंबाला ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता और अनुशासित कार्य संस्कृति का परचम लहराते हुए सीबीएसई द्वारा घोषित कक्षा 10वीं एवं 12वीं सत्र 2024झ्र25 के परीक्षा परिणामों में शानदार सफलता प्राप्त की है। कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों ने असाधारण प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्रा काश्वी ने 98.4% अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। आरव मित्तल ने 97.6% अंकों के साथ दूसरा और परखी सूरी ने 97.2% अंकों के साथ तीसरा व रिया ने 96.2% प्राप्त कर चतुर्थ स्थान प्राप्त किया। वहीं, कक्षा 12वीं में भी छात्रों ने उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। विज्ञान संकाय (मेडिकल) की मेधावी छात्रा दीया चड्ढा ने 97% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान अर्जित किया और विद्यालय व माता-पिता का नाम रोशन किया। मानविकी संकाय की छात्रा मन्नत मट्या ने 96.8% अंक प्राप्त कर सभी का दिल जीत लिया। वाणिज्य संकाय में दीक्षित चावला 95.6% व गणित संकाय (नॉन-मेडिकल) में लक्षित कत्याल ने 95.2% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 12वीं में पांच विद्यार्थियों ने इकोनॉमिक्स व संगीत विषय में में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किये। कक्षा 10 में दो विद्यार्थियों में गणित विषय में शत प्रतिशत अंक प्राप्त किया। इस परीक्षाफल में न केवल विद्यालय के 50 से अधिक विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं बल्कि कक्षा 12वीं में 227 विद्यार्थियों ने व 10 वीं में 166 विद्यार्थियों ने प्रथम डिवीजन प्राप्त कर प्रमाणित कर दिया कि डीएवी की शिक्षा प्रणाली छात्रों के सर्वांगीण विकास में पूर्णत: सक्षम है। जैसे ही परिणाम घोषित हुआ, विद्यालय परिसर में छात्रों एवं अभिभावकों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ उल्लास, मिठाइयाँ और बधाइयों का दौर शुरू हो गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को गले लगाकर बधाई दी और उनकी मेहनत को सराहा। अभिभावकों की आंखों में गर्व और संतोष साफ झलक रहा था। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. राधारमण सूरी ने इस उपलब्धि पर अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिणाम छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का प्रतिफल है। डीएवी पब्लिक स्कूल सदैव गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों को भी महत्व देता है और यही कारण है कि यहां का प्रत्येक छात्र सफलता की सीढ़ियाँ चढ़ता है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दीं। यह शानदार परिणाम विद्यालय की शैक्षणिक परंपरा को और भी मजबूत करता है और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनता है।
ambala coverage news : डीएवी पब्लिक स्कूल अंबाला शहर के विद्यार्थियों ने सीबीएसई परीक्षा परिणामों में रच दिया इतिहास, हर तरफ खुशियों की लहर
और पढ़ें

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage news धूलकोट को मिली 70 लाख की सौगात,पूर्व मंत्री गोयल के प्रतिनिधि रितेश ने की विकास कार्यों की विधिवत शुरुआत
July 18, 2025
3:55 pm
No Comments
और पढ़ें
The Fastest Way To Ai. Secuere Your Business
April 21, 2026
3:34 am
No Comments

Ambala Today News : अंबाला का एक सरकारी स्कूल ऐसा भी जो प्राइवेट स्कूलों को भी देता है मात!
February 20, 2026
12:07 pm
No Comments

डीईईओ ज्योति सभ्रवाल बोली, सरपंच ने गिराई दीवार, फिर भी विभागीय अधिकारी शिकायत करने को नहीं तैयार!
February 12, 2026
3:05 pm
No Comments

एसआर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में चल रहा अटैचमेंट का खेल, नामी स्कूलों के बच्चों का बोर्ड में भेजा जाता है दाखिला
February 7, 2026
3:23 pm
No Comments

ambala coverage news भाजपा जिला कार्यालय में अम्बाला शहर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न
July 19, 2025
4:49 pm
No Comments

ambala coverage news साइबर धोखाधड़ी से बचने हेतु अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रखे मजबूत पासवर्ड
July 19, 2025
4:45 pm
No Comments

ambala coverage 19 july 2025
July 19, 2025
4:36 pm
No Comments

ambala coverage 18 july 2025
July 18, 2025
4:36 pm
No Comments