वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर चुके छात्रों ने साझा किए अनुभव

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। अंबाला कैंट के लिटरेरी क्लब द्वारा 17 अप्रैल से दो दिवसीय साहित्यिक कार्यशाला का आयोजन आरंभ किया गया। इस कार्यशाला की सबसे विशेष बात यह रही कि इसमें छात्रों ने ही छात्रों को प्रशिक्षित किया, जिससे यह आयोजन एक पारंपरिक वर्कशॉप से आगे बढ़कर नेतृत्व, अभिव्यक्ति और आत्मनिर्भरता का उत्सव बन गया। प्रथम सत्र की शुरुआत बी.कॉम. प्रथम वर्ष की छात्रा हना और बी.ए. प्रथम वर्ष (पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स) की छात्रा महक द्वारा मंच संचालन से हुई। दोनों ने साहित्यिक कार्यशालाओं की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए प्रतिभागियों को इस सृजनात्मक यात्रा के लिए प्रेरित किया।  इसके पश्चात बी.कॉम. फाइनल ईयर की एलिश, बी.कॉम. सेकंड ईयर की हिताक्षी, तथा बी.ए. फाइनल ईयर (पॉलिटिकल साइंस ऑनर्स) की अंजलि पंवार ने बतौर युवा सूत्रधार कार्यशाला का नेतृत्व संभाला। ये तीनों छात्राएं हाल ही में राष्ट्रीय स्तर की साहित्यिक प्रतियोगिताओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त कर चुकी हैं, और आज उन्होंने अपने अनुभवों और कौशल को अन्य विद्यार्थियों के साथ साझा किया।

ambala coverage news : एसडी कॉलेज गर्ल्स एनसीसी यूनिट की धमाकेदार सफलता: रोपड़ शिविर में चमके सितारे!

उन्होंने प्रतिभागियों को साहित्यिक आइटम्स की बारीकियों, प्रस्तुति शैली, और प्रभावशाली संवाद कौशल से अवगत कराया। चर्चा में यह संदेश स्पष्ट रूप से उभरकर आया कि साहित्य केवल एक विषय नहीं, बल्कि सोचने, समझने और समाज को दिशा देने की कला है। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अलका शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि, “जब छात्र स्वयं नेतृत्व की भूमिका निभाते हैं, तो उनका आत्मबल और सामर्थ्य दोनों विकसित होते हैं। यह कार्यशाला न केवल साहित्यिक प्रशिक्षण का अवसर है, बल्कि छात्रों की रचनात्मकता, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी निखारने का सशक्त मंच है।” उन्होंने छात्राओं की इस पहल की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में और ऊँचाइयाँ छूने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला की संयोजिका डॉ. लीना गोयल ने छात्रों को निरंतर नवाचार और आत्मविकास की राह पर अग्रसर रहने के लिए प्रेरित किया। आयोजन के सफल संचालन में डॉ. छवि किरण, डॉ. मीना छाबड़ा और मिस सलोनी का मार्गदर्शन अत्यंत सराहनीय रहा। प्रथम दिन के प्रथम सत्र का समापन महक द्वारा आभार वक्तव्य के साथ किया गया, जिसमें उन्होंने सभी प्रशिक्षकों, सहभागियों और आयोजकों का धन्यवाद किया। कार्यशाला का दूसरा दिन – 18 अप्रैल – और भी अधिक रोचक और अभ्यासपरक गतिविधियों के साथ आयोजित किया जाएगा।

ambala coverage news : इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी विभाग द्वारा “जेएफईटी और इसकी विशेषताएँ” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Известные казино настоящего мира в современности с щедрыми бонусами и акциями. Играйте в вдохновляющей атмосфере проверяйте эксклюзивными развлечениями. Ресурсы с игровыми развлечениями с простым интерфейсом для легкости игры. Находите оптимальные бонусы.

Топовое казино игровое заведение Pinco ждет любителей азартных игр! Здесь можете найти огромный ассортимент игр а также прибыльные акции! Не пропустите конкурсы выиграть большие денежные средства! Присоединяйтесь незамедлительно к вселенной азартных игр с Pinco казино и наслаждайтесь радость от игры!