अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। नगर निकाय चुनावों में भाजपा को मिली भारी सफलता के बाद नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की कवायद तेज हो गई है। निगम क्षेत्र में करोड़ों के नए विकास कार्याें होने है। इसी कड़ी में नगर निगम के वार्ड नंबर नौ के सुंदर नगर में 82.17 लाख रुपये की लागत से विभिन्न गलियों व नालियों का निर्माण किया जाएगा। सोमवार को मेयर सुमन बहमनी व विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने इन विकास कार्याें का शिलान्यास किया और नारियल फोड़कर गलियों का निर्माण कार्य शुरू कराया। गलियों का निर्माण होने से क्षेत्र के सैकड़ों लोगों को लाभ होगा और मानसून सीजन में कीचड़युक्त व क्षतिग्रस्त गलियों से छुटकारा मिलेगा।

मेयर सुमन बहमनी ने कहा कि जिस विश्वास के साथ जनता ने ट्रिपल इंजन की सरकार बनाई है, उस विश्वास पर सरकार पूरी तरह खरी उतरेगी। हमारा प्रयास है कि विकास कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया जाए, ताकि हर वर्ग को इसका लाभ मिले। मेयर बहमनी ने कहा कि केंद्र, राज्य और नगर निगम की सरकार समन्वय के साथ काम कर रही हैं, जिससे शहर का सर्वांगीण विकास संभव हो सके। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर निगम के सभी 22 वार्डों में समान रूप से विकास कार्य किए जाएंगे ताकि किसी भी क्षेत्र को उपेक्षित न महसूस हो। उन्होंने ‘सबका साथ, सबका विकास’ के संकल्प को दोहराते हुए कहा कि यह सिर्फ एक नारा नहीं, बल्कि सरकार की प्राथमिकता है। हम इस नारे को धरातल पर उतारने का काम कर रहे हैं। हर गली, हर मोहल्ले तक विकास की रोशनी पहुंचे, यही हमारा लक्ष्य है। विकास कार्यों में सड़कों की मरम्मत, जल आपूर्ति व्यवस्था में सुधार, स्ट्रीट लाइट्स की स्थापना, साफ-सफाई और पार्कों के सौंदर्यीकरण जैसे कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है।
साथ ही नागरिकों से संवाद स्थापित कर उनके सुझावों को भी योजनाओं में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रुपये के विकास कार्य कराए जाने है। निगम अधिकारियों द्वारा इनके एस्टीमेट तैयार किए जा रहे है। कुछ विकास कार्य टेंडर प्रक्रिया में है। हम शहर में चल रहे विकास कार्यों को और अधिक विकसित और आधुनिक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बड़ा रहे है। जल्द ही हमारा नगर निगम क्षेत्र एक आदर्श विकसित शहर के रूप में उभरेगा। विधायक घनश्याम दास अरोड़ा ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार बेहतर काम कर रही है। देश व प्रदेश में सड़कों के जाल बिछाए जा रहे है। प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार नए आयाम छू रही है। शहर की नई सरकार नई ऊंचाइयां छूने को शहरवासियों की सेवा में कार्यरत है। शहर के हर वार्ड में करोड़ों रुपये के विकास कार्य किए जाने है। उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में विकास कार्य शुरू करवाए गए है, वहां की जनता इन कार्यों को करवाने में सहयोग करें। यदि कहीं गुणवत्ता से खिलवाड़ हो तो इसकी सूचना तुरंत उन्हें दें। विकास कार्यों में कहीं भी गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, पार्षद भावना बिट्टू, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर पवन बिट्टू, रामनिवास गर्ग, मंडल अध्यक्ष अमन सग्गड़, गिरीश पुरी, करनेश शर्मा, निगम अभियंता दीपक सुखीजा, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
edited by alka rajput