वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट केे मामले में दो आरोपी गिरफ्तार  

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला।  पुलिस अधीक्षक अम्बाला श्री सुरेन्द्र सिहँ भोरिया के निर्देशानुसार अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों के खिलाफ चलाए गए अभियान के दौरान थाना अम्बाला छावनी में दर्ज मारपीट के मामले में 16 अप्रैल 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी यश निवासी बाले का नगला अम्बाला छावनी जिला अम्बाला व विकास निवासी तोपखाना परेड अम्बाला छावनी जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया।  इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री शुभम निवासी तोपखाना परेड अम्बाला छावनी जिला अम्बाला ने 16 अप्रैल  2025 को थाना अम्बाला छावनी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 15 अप्रैल 2025 को आरोपी यश, विकास व अन्य ने उससे लड़ाई झगड़ा कर चोटें पहुँचाई है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

ambala coverage news : सीआईए-1 अम्बाला के पुलिस दल को मिली बड़ी कामयाबी, 05 अवैध हथियार व 02 जिन्दा रौन्द सहित आरोपी को किया काबू

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें