वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWS कांग्रेस पर विज का तंज – राजनीति बड़ी अजीब चीज है क्योंकि वहीं लड़ाते है और वहीं समझौते करवाते है

अंबाला कवरेज @ अंबाला/चंडीगढ़ – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने आज कांग्रेस पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि “कांग्रेस सारे देश के मुद्दों पर अपना दृष्टिकोण रखती है और देश की बड़ी बड़ी समस्याओं के बारे में बड़ी बड़ी बातें करते हैं, लेकिन ये अपनी ही पार्टी के एक यूनिट में एक ही प्रदेश में अब तक नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाए, जोकि बहुत ही निराशाजनक बात है”।

श्री विज आज चंडीगढ़ में मीडिया कर्मियों द्वारा कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के चंडीगढ़ दौरे के दौरान हरियाणा कांग्रेस की मीटिंग लेने के संबंध में पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे।

ambala coverage 02 june 2025

उन्होंने कहा कि 8 महीने के ज्यादा हो गए और ये अभी तक अपना नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पाए हैं जोकि बहुत ही निराशाजनक बात है, जबकि कई मीटिंग हो हो चुकी है और इस बारे में अवगत भी कराया जाता होगा। उन्होंने कहा कि शायद राहुल गांधी हरियाणा की मीटिंग के लिए ही आ रहे हों। हरियाणा में कांग्रेस की फूट के बारे में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में श्री विज ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि राजनीति बड़ी अजीब चीज है। वहीं लड़ाते है और वहीं समझौते करवाते है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें