वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : अम्बाला में गेहूं खरीद कार्य सुचारू: 2.5 लाख मीट्रिक टन आवक, 2.4 लाख टन की खरीद और किसानों के खातों में 3.58 करोड़ हस्तांतरित – अजय सिंह तोमर

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @अंबाला ।  उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि गेहूं खरीद के तहत सभी मंडियों में सुचारू रूप से कार्य चल रहें हैं। गेहूं की जितनी जो आवक थी वो अधिकतर मंडियों में आ चूकी हैं, 29 अपै्रल तक जिले में सभी मंडियों के तहत लगभग ढाई लाख मीट्रिक टन गेहंू की आवक मंडियों में आ चूकी है, जिसके साथ 2 लाख 40 हजार मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में खरीदी जा चूकी हैं। इसके साथ-साथ 2 लाख 10 हजार मीट्रिक टन गेहू का उठान हो चूका है और किसानों के खातों में 3 करोड़ 58 लाख रूपए स्थानांतरित भी की जा चूकी हैं। उपायुक्त आज अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे और यह जानकारी उन्होंने पत्रकार वार्ता करते हुए दी। उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कहा कि मंडियों में किसानों, आढ़तियों व लेबर के लिए भी पहले से ही बेहतर व्यवस्था की गई थी। अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी व नारायणगढ़ में अटल किसान मजदूर कैन्टीन खोली गई हैं। जिले में गेहूं खरीद का कार्य सभी के सहयोग से बेहतर तरीके से किया जा रहा हैं। उन्होंने यह भी बताया कि लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए जिला व उपमंडल स्तर पर प्रत्येक सोमवार व वीरवार को समाधान शिविरों का आयोजन किया जा रहा है, अभी तक 4021 शिकायतें प्राप्त हुई है, जिनमें से 3722 शिकायतों का निपटान हो चुका है व शेष बची 149 शिकायतों के  निपटान हेतू भी कार्यवाही की जा रही हैं। इसके अलावा जिले में तीन जगहों पर रात्रि प्रवास कार्यक्रम के तहत भी आमजन की समस्याओं को सुनने का काम किया गया है और जो शिकायतें वहां पर प्राप्त हुई है उनका भी निपटान किया जा रहा हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए और उन द्वारा पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि पहलगाम में आंतकवादियों द्वारा जो घिनौना कार्य किया गया है वह बहुत ही निन्दनीय है, पूरा भारत वर्ष उसकी आलोचना कर रहा हैं। पहलगाम में जो शहीद हुए है, उनके परिजनों के साथ सरकार व प्रशासन कन्धे से कन्धा मिलाकर खड़ा हैं। सरकार के निर्देशानुसार जो पाकिस्तानी नागरिक है और उनका जो वीजा रद्द हो चुका है उन्हें यहां से पाकिस्तान जाने के लिए कह दिया गया था और उसकी जो अन्तिम तिथि थी वह भी पूरी हो चूकी है, यदि कोई इसके बावजूद भी कोई यहां रहता है उसके खिलाफ तुरन्त नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इसके तहत पुलिस प्रशासन व सीआईडी द्वारा नजर रख रही हैं। अक्षय तृतीय के तहत बाल विवाह होने के हरियाणा में बहुत कम केस है, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक करने का काम भी किया गया हैं। मंन्दिर व अन्य धार्मिक स्थानों पर अक्षय तृतीया वाले दिन यदि कोई बाल विवाह के लिए आता है तो उसकी सूचना वे तुरन्त नजदीकी पुलिस चौकी व थानों में दें। हरियाणा जिस प्रकार विकास के पथ पर अग्रसर है, लोग शिक्षित हो रहे है, बाल विवाह भी हरियाणा में न के बराबर हैं।

ambala coverage news : शहीद विनय नरवाल की बहन सृष्टि को 4 मई को एचसीएस का नियुक्ति पत्र दें नायब सैनी: वीरेश शांडिल्य

पत्रकारों द्वारा पूछे गए एक और अन्य प्रश्र का उत्तर देते हुए उन्होंने कहा कि पहलगाम की घटना के बात सुरक्षा की दृष्टि से हमारे प्रबधं पुख्ता है। लोगों से अपील है कि वे किसी अफवाह पर ध्यान न दें और न ही किसी अफवाह को आगे फैलाएं, सोशल मीडिया पर भी किसी प्रकार का भ्रामक प्रचार न करें। लोग आपसी भाई चारा बनाए रखे।
प्रतिबधिंत क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने पर पांबदी हैं, इसके साथ-साथ शादी समारोह में भी ड्रोन उड़ाएं जाते है, इसके तहत सम्बध्ंिात व्यक्ति को शादी समारोह में ड्रोन कौन से मॉडल का है, कितने वेट का है और कहां पर प्रयोग किया जाएगा , उसकी परमिशन लेनी होगी, यह सुरक्षा की हिदायत से हैं। इस सम्बध में जल्द ही ऑर्डर भी जारी कर दिए जाएगें। नीट की परीक्षा को लेकर भी सभी व्यापक तैयारियां व व्यवस्थाएं की जाएगी, इसके लिए सम्बध्ंिात की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दे दिए जाएगें।
इस मौके पर डीआईपीआरओ धर्मेन्द्र कुमार, एआईपीआरओ अजीत सिंह, डीएसपी विजय कुमार के साथ-साथ विभिन्न संस्थानों के मीडिया कर्मी मौजूद रहें।

ambala coverage news : जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक व अन्य जिला स्तरीय अधिकारियों ने खण्ड व्यासपुर के गांव मछरौली में रात्रि ठहराव में सुनी समस्याएं

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.