वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news : टेक्निकल कौशल और प्रतिस्पर्धा की दुनिया: सनातन धर्म कॉलेज का शानदार ‘मेगा इवेंट

अमित कुमार
अंबाला कवरेज @ अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज, अंबाला कैंट के कंप्यूटर साइंस एसोसिएशन द्वारा 4 मार्च, 2025 को एक भव्य  “मेगा इवेंट”  का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं का सफलतापूर्वक संचालन हुआ। इस विशेष आयोजन का नेतृत्व कॉलेज की प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा ने किया। उन्होंने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन छात्रों में तकनीकी कौशल विकसित करने और उनके आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक होते हैं। इवेंट के दौरान कंप्यूटर साइंस विभाग के प्रमुख डॉ. गिरधर गोपाल और प्रोफेसर अमनदीप कौर ने भी छात्रों को प्रेरित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में ट्रेजर हंट, डिबेट प्रतियोगिता, विजन हंट, स्क्रैबल प्रतियोगिता और टेक्निकल क्विज जैसी रोचक प्रतियोगिताएँ आयोजित की गईं। ट्रेजर हंट प्रतियोगिता में टीम 2 (खुशी, कशिश, सिमरनजीत, कबीर) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, टीम 4 (पारस, शुभम, ऋषभ, ईशिका) द्वितीय स्थान पर रही, और टीम 10 (सुमित यादव, प्रिंस गुप्ता, प्रथम, सोहानी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। डिबेट प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ पक्ष वक्ता का पुरस्कार सुमित यादव को मिला, जबकि सर्वश्रेष्ठ विपक्ष वक्ता अमित बने। सर्वश्रेष्ठ टीम का खिताब ‘टीम ChatGPT’ (दीपांशी और ह्रिदयांश) को दिया गया। विजन हंट प्रतियोगिता में पहला स्थान मेहक, दूसरा स्थान पारस (BCA द्वितीय वर्ष) और तीसरा स्थान शीतल (BCA द्वितीय वर्ष) ने प्राप्त किया।
जनसम्पर्क अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि स्क्रैबल प्रतियोगिता में कबीर प्रथम स्थान, अमन द्वितीय स्थान, और आदिल तृतीय स्थान पर रहे। टेक्निकल क्विज प्रतियोगिता में टीम 5 (दीपांशी, ईशा नेगी, मन्नत, अमित – BCA प्रथम वर्ष) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि टीम 1 (पारस, शीतल, विधि, शुभम – BCA द्वितीय वर्ष) दूसरे स्थान पर रही। पुरस्कार वितरण समारोह में प्राचार्या डॉ. अल्का शर्मा द्वारा विजेताओं को सम्मानित किया गया |अंत में, एसोसिएशन इंचार्ज डॉ. मीनाक्षी गुप्ता ने सभी प्रतिभागियों, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों और संकाय सदस्यों का धन्यवाद किया। कंप्यूटर साइंस विभाग के सभी संकाय सदस्य इस आयोजन का हिस्सा बने और इसे सफल बनाने में अपना योगदान दिया। यह कार्यक्रम छात्रों के लिए एक अनूठा अनुभव रहा, जिसमें उन्होंने न केवल ज्ञानवर्धन किया बल्कि टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता भी सीखी।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.