वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA COVERAGE NEWSनिगम ने दीवारों पर लिखे राजनीतिक पार्टियों के स्लोगन व नारों पर पेंट कर किया साफ

अम्बाला कवरेज @यमुनानगर।लोकसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। इसके अनुपालन को लेकर नगर निगम गंभीरता से कार्य कर रहा है। पिछले तीन दिनों में नगर निगम द्वारा निगम क्षेत्र में लगे हर राजनीतिक दलों के पोस्टर, होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, बैनर व अन्य प्रचार सामग्री हटाई गई। अब नगर निगम राजनीतिक दलों द्वारा पूर्व में दीवारों पर लिखे गए नारों, स्लोगनों व चित्रों को पेंट व चूने से मिटाने में जुटा है। सोमवार को निगम की विभिन्न टीमों ने अभियान चलाकर शहर के मुख्य मार्गाें पर सड़क किनारे दीवारों पर लिखे गए नारों, स्लोगन, चित्रों को मिटाया।AMBALA COVERAGE NEWSनिगम ने दीवारों पर लिखे राजनीतिक पार्टियों के स्लोगन व नारों पर पेंट कर किया साफambala coverage 15 march 2024
नगर निगम क्षेत्र में लगी राजनीतिक दलों की प्रचार सामग्री हटाने के लिए निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशाें पर जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह व जोन दो में सीएसआई सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमें बनाई गई है। सोमवार को जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्व में बनी एसआई अमित कांबोज, एसआई प्रदीप दहिया, एएसआई सचिन कांबोज व अन्य कर्मचारियों की टीम ने जगाधरी रोड, रेलवे रोड, मॉडल टाउन, जगाधरी वर्कशॉप रोड, अंबाला रोड, गोविंदपुरी रोड समेत विभिन्न मार्गों पर सड़क किनारे दीवारों पर लिखे स्लोगन, नारे, चित्रों पर पेंट व चुना पोतकर मिटाया गया। इसी तरह जोन दो में वार्ड 12 से 22 तक सीएसआई सुनील दत्त, एसआई गोविंद शर्मा, एसआई सुशील, एसआई बिट्टू, सतबीर व अन्य की टीम द्वारा रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, बाईपास रोड, बाड़ी माजरा रोड, रादौर रोड समेत विभिन्न स्थानों पर दीवारों पर लिखे गए नारों एवं स्लोगन को पेंट व चुना पोतकर मिटाया गया। उप निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने कहा कि निगमायुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर नगर निगम क्षेत्र में आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित किया जा रहा है। क्षेत्र में विभिन्न राजनीतिक दलों द्वारा पूर्व में दीवारों पर लिखे नारों एवं स्लोगन को मिटाया जा रहा है और इससे संबंधित बोर्ड, होर्डिंग, फ्लेक्स बोर्ड, बैनर को हटाया जा रहा है। किसी को भी प्रशासन के बिना इजाजत के दीवारों में कोई भी नारा व स्लोगन नहीं लिखना है। ऐसा करने पर कार्रवाई की जाएगी। आचार संहिता का पालन करवाने के लिए नगर निगम द्वारा विभिन्न टीमें लगाई गई है। शहर में लगे होर्डिंग्स और बैनर हटाए गए है। दीवारों पर लिखे राजनीतिक पार्टियों व सरकार के प्रचार संबंधी स्लोगन को पुतवाया जा रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे आदर्श आचार संहिता का पालन करें। कहीं भी राजनीतिक दलों के बैनर, होर्डिंग व फ्लेक्स बोर्ड न लगाए। दीवारों पर स्लोगन न लिखें। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।AMBALA COVERAGE NEWSनिगम ने दीवारों पर लिखे राजनीतिक पार्टियों के स्लोगन व नारों पर पेंट कर किया साफambala coverage 15 march 2024
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.