वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्रीय बैठक चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम में हुई संपन्न

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्रीय बैठक स्थानीय सेक्टर 33 स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कमलम में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता की अध्यक्षता में संपन्न हुई । चंडीगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा ने मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लिया। उनके अलावा चंडीगढ़ भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष आशा जायसवाल , महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता धवन, प्रदेश प्रवक्ता एवं महिला मोर्चा प्रभारी कैलाश चन्द जैन, महामंत्री नेहा अरोड़ा , रुबी गुप्ता, कालका से पूर्व विधायक एवम महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में चंडीगढ़ प्रदेश के अलावा लेह लद्दाख, जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड व दिल्ली महिला मोर्चा की पदाधिकारीयो ने हिस्सा लिया।इस अवसर पर अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ने कार्यक्रम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी तथा महिला शक्ति को 2024 में देश में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनाने हेतु कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में महिलाओं को सम्मान मिला है। 33% का आरक्षण का बिल लाकर मोदी सरकार ने महिलाओं को में जो विश्वास दिखाया है वह पहले कभी नहीं हुआ। मोदी सरकार में महिलाओं के लिए अनेक योजनाएं चलाई गई है जिनको जन जन तक पहुंचना है ताकि अधिक से अधिक जनता को इनका लाभ मिल सके तथा इन योजनाओं के बलबूते 2024 में एक बार फिर से मोदी सरकार बने। मोदी की गारंटी को लोगो ने स्वीकार किया है।महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा गुप्ता ने उपस्थित सभी महिला पदाधिकारीयो को मोदी सरकार की नीतियों के बारे में बताया तथा अलग-अलग नौ कार्यक्रम दिए। एन जी ओ के लिए दशमति छत्तर, वुमन स्पोर्ट्स कनेक्ट के लिए भारती सूद वीनू, वुमन ट्रैवलर्स कनेक्ट के लिए डॉ. कायनात काजी, ट्रांसजेंडर कनेक्ट के लिए उपदेश एंडोत्रा, स्मार्ट वुमन लीडर के लिए रेखा गुप्ता, वुमन राइटर कनेक्ट के लिए समिता बरूआ, युवती सम्मेलन के लिए रेखा कुमारी,सेल्फ हेल्प ग्रुप के लिए सुमित्रा दहिया को इंचार्ज बनाया गया है।इन सभी कार्यक्रमो के माध्यम से महिला मोर्चा लोगो तक पहुंचेगा तथा 2024 में भाजपा की जीत को सुनिश्चित करेगा।ambala coverage भाजपा महिला मोर्चा की उत्तर क्षेत्रीय बैठक चंडीगढ़ प्रदेश कार्यालय कमलम में हुई संपन्न

ambala coverage 11 dec 2023

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.