वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage श्रीराम में हमारी श्रद्धा और हमारा विश्वास है, कांग्रेस वोटें और फायदा-नुकसान गिनती है: अनिल विज

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। गृहमंत्री अनिल विज ने कहाकि श्रीराम जी के 14 साल के बाद आयोध्या आने पर दीवाली मनाई गई थी, परंतु अब वे 500 साल बाद वापिस आयोध्या आ रहे हैं और सारे देश में दीवाली मनाई जाएगी।विज आज मीडिया कर्मियों द्वारा भगवान श्रीराम कार्यक्रम को लेकर पूछे गए प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। विज ने कहाकि आज सारा देश आयोध्या जाना चाहता है, जब समय मिलेगा तो हम भी जाएंगें। हमारे जाने या न जाने का धार्मिक और धार्मिक भावना का फैसला है, जबकि कांग्रेस और उसकी सहयोगी पार्टियों ने राजनीतिक निर्णय लिया गया है।इन दोनों निर्णयों में अंतर है, कांग्रेस वोटें गिनती हैं, कि वोटों का क्या फायदा व नुकसान होगा। भगवन श्रीराम में हमारी श्रद्धा है, हमारी आस्था है और हमारा विश्वास है, तथा 500 सालों के बाद श्री रामजी अपने स्थान पर विराजमान हो रहे है। इसलिए 22 जनवरी को हम झूम कर दीवाली मनाएंगे।सोनिया गांधी द्वारा संघ और भाजपा के कार्यक्रम को लेकर की गई टिप्पणी के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहाकि ये धार्मिक कार्यक्रम है और जिनके मन में रामजी के प्रति धार्मिक भावना व प्यार है, वे लोग जाएगें तथा जिसके मन में नहीं है वो नहीं जाएगा।ambala coverage श्रीराम में हमारी श्रद्धा और हमारा विश्वास है, कांग्रेस वोटें और फायदा-नुकसान गिनती है: अनिल विज

ambala coverage वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024ः जापान और हरियाणा में हाइड्रोजन पॉलिसी पर बनी सहमति

वाहन लेन बदलने पर लगेगा जुर्मानाः
सडक दुर्घटनाओं के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि सडकों पर ज्यादातर दुर्घटनाएं लेन बदलने के कारण होती है। हर वाहन को अपनी लेन में चलने को लेकर उन्होंने कहा कि हमने इस पर सख्ती की है कि अपनी लेन में वाहन चलें। उन्होंने कहा कि जो वाहन लेन को बदलेगा उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।ambala coverage श्रीराम में हमारी श्रद्धा और हमारा विश्वास है, कांग्रेस वोटें और फायदा-नुकसान गिनती है: अनिल विज

अंबाला से दिल्ली तक हाइवे पर लगे कैमरेः
अंबाला से लेकर दिल्ली तक हाइवे पर कैमरे भी स्थापित कर दिए गए हैं, कैमरे अपने आप भी नंबर देखकर चालान किया करेंगें। उन्होंने कहा कि साल में लगभग 6 हजार लोग सडक दुर्घटनाओं में मारे जाते हैं इसलिए हम इस मामले में सख्ती कर रहे हैं तथा ज्यादातर दुर्घटनाएं अचानक इस लेन बदलने और एक-दूसरे से आगे निकलने की दौड के कारण होती हैं।ambala coverage श्रीराम में हमारी श्रद्धा और हमारा विश्वास है, कांग्रेस वोटें और फायदा-नुकसान गिनती है: अनिल विज

ambala coverage वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट-2024ः जापान और हरियाणा में हाइड्रोजन पॉलिसी पर बनी सहमति

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें