वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage पीओके भारत का अभिन्न अंग है और भारत उसे अपने कब्जे में लेकर रहेगा : गृहमंत्री विज

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि पीओके (पाक अधिकृत कश्मीर) भारत का अभिन्न अंग है और भारत पीओके को लेकर ही रहेगा। विज आज यहां पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी के बयान कि यदि हिम्मत है तो वह पीओके से सेब लाएं, तिरंगा फहराना दूर की बात है, पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री विज ने कहा कि भारत पीओके लेकर रहेगा, बस समय का इंतजार कीजिए।कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम के बयान पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री विज ने कहाकि भाजपा देश के निर्माण के लिए लड़ती है और भाजपा का मकसद 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हो, इसलिए भाजपा के लोग जी जान से लड़ रहे है। गौरतलब है कि पी. चिदंबरम ने एक बयान में कहा था कि भाजपा हर चुनाव में ऐसे लड़ती है जैसे यह आखिरी लड़ाई हो।कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संसद हमले को लेकर दिए गए बयान पर गृहमंत्री विज ने कहा कि राहुल गांधी को शर्म आनी चाहिए क्योंकि संसद पर हमला हुआ है और वो इसको इस तरह से कह रहे है जैसे उनके रिश्तेदार हो। यह बहुत ही गंभीर मामला है और इसकी जांच चल रही है जांच के बाद सच्चाई सामने आएगी।अनुच्छेद 370 पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर महबूबा मुफ्ती ने कहाकि सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई हुकुम तो नहीं है। हम उम्मीद नहीं खोएंगे पर पलटवार करते हुए गृहमंत्री अनिल विज ने दो टूक कहा कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला खुदाई फैसला ही है, इसे मान लेना ही अच्छा है। यह अब हमेशा के लिए रहेगा इसे कोई हटा नहीं सकता।ambala coverage पीओके भारत का अभिन्न अंग है और भारत उसे अपने कब्जे में लेकर रहेगा : गृहमंत्री विज

ambala coverage अंबाला और यमुना नगर में जहरीली शराब से 20 मौतें, 52 लोग गिरफ्तार किए : अनिल विज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.