वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage अम्बाला में ईर्स्टन डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर नए फ्रेट टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है : अनिल विज

अम्बाला कवरेज @चंडीगढ़। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की साइंस इंडस्ट्री पर अम्बाला का सबकुछ निर्भर करता है, उद्यमियों को बढ़ावा मिले इसके लिए राज्य सरकार साहा ग्रोथ सेंटर के विस्तार हेतु 2300 एकड़ भूमि की खरीद करने जा रही है। साइंस इंडस्ट्री के लिए ट्रांसपोर्टेशन बेहतर हो, इसके लिए ईर्स्टन डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर नए फ्रेट टर्मिनल निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है।विज देर रात अंबाला में असीमा (अम्बाला साइंटिफिक इंस्ट्रूमेंट मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन) के डिजिटल डायरी के विमोचन कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि अम्बाला के साइंस उद्यमियों को संबोधित कर रहे थे।गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला की साइंस इंडस्ट्री द्वारा बनाए गए माइक्रोस्कोप या अन्य उपकरणों पर ही बड़े डाक्टर, इंजीनियर, स्पेस साइंटिस्ट व अन्य पढ़कर आगे बढ़े हैं। अम्बाला के विकास में साइंस इंडस्ट्री का महत्वपूर्ण योगदान है।उन्होंने कहा कि अम्बाला में इंडस्ट्री को बिजली, पानी, ट्रांसपोर्टेशन व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है जिससे व्यापार में इजाफा हुआ है। अम्बाला को इस समय सड़कों के जाल से बुना जा रहा है। अम्बाला-साहा रोड को फोरलेन किया जा चुका है जिससे उद्यमियों का अम्बाला से साहा ग्रोथ सेंटर तक आना-जाना काफी आसान हो गया है। इसी तरह, अब रिंग रोड, अम्बाला से दिल्ली वाया शामली एक्सप्रेस-वे, अम्बाला-कालाअम्ब व अम्बाला-चंडीगढ़ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे का निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास किए जा रहे हैं कि रिंग रोड को हाइवे नंबर 152-डी से जोड़ा जा सके।साइंस इंडस्ट्री के लिए अम्बाला में बेहतर ढांचा उपलब्ध : विजविज ने कहा कि “अमेरिका इसलिए अमीर नहीं है कि उसकी सड़के अच्छी है, उसकी सड़के अच्छी है इसलिए अमेरिका अमीर है”, हम बेहतर ढांचा उपलब्ध कराते हैं तो इसका लाभ अम्बाला की साइंस इंडस्ट्री को मिलेगा। अब हमने अम्बाला में डोमेस्टिक एयरपोर्ट का भी काम प्रारंभ कर दिया है और कोशिश है कि चार-पांच माह में विमान सेवा यहां से प्रारंभ की जा सके। अम्बाला में हमने बिजली व पानी की समस्या को दूर किया, आज अम्बाला में बिजली, पानी, सड़के व अन्य सुविधाएं हैं और एक इंडस्ट्री के लिए जो सुविधाएं चाहिए वह यहां उपलब्ध है।ambala coverage अम्बाला में ईर्स्टन डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर नए फ्रेट टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है : अनिल विज

ambala coverage राहुल गांधी बहुत ही शर्मनाक बात कह रहे हैं, देश से खिलवाड़ करने वाले को शह देना देश हित में नहीं : विज

हिंदी में नए कोर्स प्रारंभ करवाए ताकि मातृ भाषा में इसे अच्छी तरह समझा जा सके : विजगृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि साइंस इंडस्ट्री आज स्किल लेबर की समस्या से जूझ रही है जोकि इंडस्ट्री के लिए दिक्कत की बात है। जब वह तकनीकी शिक्षा मंत्री थे तब उन्होंने अम्बाला में दो कोर्स हिंदी में शुरू करने के आदेश दिए ताकि मात्र भाषा में चीजों को अच्छी तरह से समझा जा सके। अब नई शिक्षा नीति में प्रावधान है कि हम अपनी मात्रभाषा में विषयों को पढ़ सकते है, इसलिए उन्होंने इसकी शुरूआत की। इसी तरह, उन्होंने जीएमएन कालेज में बीएससी नर्सिंग और एमपीएचडब्ल्यू की इजाजत दिलवाई जिससे अम्बाला के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिल सकेगी।बाढ़ से इंडस्ट्री एरिया को बचाने के लिए नया तटबंध मंजूर करवाया : विजगृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि अभी कुछ माह पहले बाढ़ से अम्बाला छावनी के इंडस्ट्री एरिया को काफी नुक्सान हुआ है। दोबारा बाढ़ न आए इसके लिए टांगरी नदी पर इंडस्ट्री एरिया छोर पर नया तटबंध बनाया जाएगा और इसकी मंजूरी सरकार से दिलवाई गई है। बाढ़ से आगे नुक्सान न हो ऐसी कोशिश की जा रही है।गृह मंत्री अनिल विज ने असीमा को स्वैच्छिक कोष से दस लाख देने की घोषणा कीकार्यक्रम के दौरान असीमा ने अपने नए कार्यालय निर्माण हेतु आर्थिक सहायता मांगा जिस पर गृह मंत्री अनिल विज ने असीमा को कार्यालय बनाकर देने का आश्वासन दिया और निर्माण के पहले पहले चरण में दस लाख रुपए अपने स्वैच्छिक कोष से देने की घोषणा की।इससे पहले, गृह मंत्री अनिल विज ने असीमा की डिजिटल डायरेक्टरी का विमोचन क्यू-आर कोड स्कैन करते हुए किया। उन्होंने कहा कि डिजिटिलाइजेशन समय की मांग है और आने वाला समय आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का है, उन्हें उम्मीद है कि इंडस्ट्री भी तकनीकी क्षेत्र में और आगे बढ़ते हुए नए आयाम स्थापित करेगी। उन्होंने साइंस इंडस्ट्री को रिसर्च एंड डिवेल्पमेंट की ओर ध्यान देने को कहा और आश्वासन दिया कि इस कार्य के लिए सरकार पूरी तरह से इंडस्ट्री के साथ है।ambala coverage अम्बाला में ईर्स्टन डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर नए फ्रेट टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है : अनिल विज

ambala coverage राहुल गांधी बहुत ही शर्मनाक बात कह रहे हैं, देश से खिलवाड़ करने वाले को शह देना देश हित में नहीं : विज

जब मुख्यमंत्री बंसीलाल ने सदन में कहा था कि साहा ग्रोथ सेंटर वहीं बनेगा जहां अनिल विज कहेगाकार्यक्रम के दौरान गृह मंत्री अनिल विज ने साहा ग्रोथ सेंटर के निर्माण से पहले का किस्सा मंच से सुनाते हुए कहा कि अम्बाला में पहले इंडस्ट्रियल इस्टेट थी, इसी तरह साहा ग्रोथ सेंटर जोकि बंसीलाल जब मुख्यमंत्री थे तब इस ग्रोथ सेंटर को बावल में शिफ्ट करने पर विधानसभा में उनकी बहस वहां के विधायक से हो गई थी, उस समय मुख्यमंत्री बंसीलाल ने सदन में खड़े होकर यह कहा था कि ग्रोथ सेंटर तो वहीं बनेगा जहां अनिल विज कहेगा”। ग्रोथ सेंटर में पहले उद्यमी नहीं जा रहे थे मगर अब यह अच्छी तरह से विकसित हो चुका है इससे पहले, कार्यक्रम में पहुंचने पर असीमा सदस्यों ने गृह मंत्री अनिल विज का गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर जीएसटी कमिश्नर राजन दत्त, असीमा के अध्यक्ष विक्रम चौधरी, साहा इंडस्ट्री एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर चौधरी, पूर्व प्रधान संजय गुप्ता, कैंट एसडीएम लक्षित सरीन, जीएसटी डीसी शिक्षादीप रंधावा व बड़ी संख्या में साइंस उद्यमी मौजूद रहे।ambala coverage अम्बाला में ईर्स्टन डेडीकेटिड फ्रेट कॉरिडोर पर नए फ्रेट टर्मिनल के निर्माण की प्रक्रिया भी चल रही है : अनिल विज

ambala coverage राहुल गांधी बहुत ही शर्मनाक बात कह रहे हैं, देश से खिलवाड़ करने वाले को शह देना देश हित में नहीं : विज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें