वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरतंर उन्नति के पथ की और अग्रसर हो रहा है:उपाध्यक्ष रमेश पाल नहौनी

अम्बाला कवरेज @ साहा-ओबीसी मोर्चा भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश पाल नहौनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरतंर उन्नति के पथ की और अग्रसर हो रहा है। देश के प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने जो वायदे जनता से किए है वे भी पूरे हो रहे है। प्रधानमत्री नरेद्र मोदी ने भारत को विकसित  राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को पूरा करने के लिए हर भारतवासी को आगे आकार उनके इस संकल्प एवं सपने को साकार करना है। प्रदेश उपाध्यक्ष आज विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा के तहत गांव टमनोली वा टपरिया में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि पहुंचे थे और यह अभिव्यक्ति उन्होंने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कही। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ भी दिलवाई। यहां पहुंचने पर ग्रामीणों ने विकसित भारत संकल्प जनसंवाद यात्रा वा रमेशपाल का फूलमालाओं से भव्य अभिनंदन किया।इस मौके पर उपाध्यक्ष रमेश पाल नहौनी ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का जो संकल्प लिया है उस संकल्प को हमको मिलकर पूरा करना है। विकसित राष्ट्र के इस सपने को हमें मिलकर साकार करना है। इस मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि इस भूमंडल पर तीन तरह के राष्ट्र हैं, जिनमें एक अविकसित राष्ट्र है, जिसमें किसी प्रकार का कोई काम नही हुआ है, दूसरा विकासशील देख जैसे हमारा भारत देश है, जो निरंतर विकास कर रहा है और तीसरा विकसित देश हैं, जिनमें सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं, ऐसे 37 देश हैं। हमें उन 37 देशों की श्रेणी में शामिल होने के लिये संकल्प लेकर अपने राष्ट्र को भी विकसित राष्ट्र बनाना है। कोई भी कार्य लोगों के सहयोग के बिना पूरा नही होता, इसलिये हम सबको मिलकर अपने भारत को विकसित राष्ट्र बनाना है और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विकसित भारत के सपने को साकार करना है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि विकसित भारत संकल्प जन संवाद यात्रा को लेकर ग्रामीणों व अन्य में भारी उत्साह व जोश है। सभी जगहों पर यात्रा का भव्य अभिनंदन किया जा रहा है। इस यात्रा के साथ जन संवाद कार्यक्रम को जोडक़र मुख्यमंत्री ने एक अनूठी पहल की है। स्टालों के माध्यम से सरकार की योजनाओ बारे आमजन को जानकारी दी जा रही है, वहीं कार्यक्रम में जो भी व्यक्ति पहुंच रहा है उसकी यदि परिवार पहचान पत्र, आयुष्मान कार्ड, वृद्ध सम्मान भत्ता या अन्य जो भी उसकी कोई समस्या है उसका निवारण करने का काम भी किया जा रहा है।ambala coverage प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरतंर उन्नति के पथ की और अग्रसर हो रहा है:उपाध्यक्ष रमेश पाल नहौनी

ambala coverage जिला स्तर पर दिशा समितियों की नियमित बैठकें करें उपायुक्त:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

रमेश नहौनी ने इस मौके पर विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले विधार्थियों व अन्य को सम्मानित भी किया। इस दौरान उन्होंने स्टालों का अवलोकन भी किया और स्टालों के माध्यम से विभागों द्वारा जो जानकारी दी जा रही थी उस बारे भी जानते हुए उपस्थित जन को इन योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया। इस मौके पर उज्ज्वला योजना के लाभार्थी को गैस कनेक्शन प्रदान किया। इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं भाजपा नेता अरुण भान व भाजपा नेता सतप्रकाश बिंजलपुर ने भी केंद्र वा प्रदेश सरकार की नीतियों पर प्रकाश डाला। उन्होने भी इस मौके पर उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमें देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को मिलकर पूरा करने का काम करना है।इस मौके पर सुभाष गुप्ता नहोनी, अमरनाथ पाल, धर्मवीर सैनी मंडल महामंत्री, शीशपाल, प्रदीप, सरपंच अशोक, ठरवा के पूर्व सरपंच सतपाल, बीएलए नरेश शर्मा, नीरज गोला, संदीप धुराला, महावीर तलेडी, शीशपाल, सरपंच प्रतिनिधि सुभाष  कश्यप, बलबीर सैनी, प्रिंसिपल अर्चना धीमान के साथ-साथ अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें। ambala coverage प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में देश व प्रदेश निरतंर उन्नति के पथ की और अग्रसर हो रहा है:उपाध्यक्ष रमेश पाल नहौनी

ambala coverage जिला स्तर पर दिशा समितियों की नियमित बैठकें करें उपायुक्त:मुख्यमंत्री मनोहर लाल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.