वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव चमरोड़ी व कुंजल जाटान दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत बुधवार को पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज द्वारा गांव चमरोड़ी व कुंजल जाटान में केन्द्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।मुख्यातिथि पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व मंत्री ने उपस्थित जनसमूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है।पूर्व मंत्री कर्णदेव काम्बोज ने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नही था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुंआ रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन के रूप में दिए जा रहे है।प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की जनता को अपना संबोधन दिया और कहा कि विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा से उनको सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा में लोगों का काफी उत्साह देखा जा रहा है। गांव के सैकड़ों लोगों ने प्रधानमंत्री के संबोधन को शांतिपूर्वक सुना।ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव चमरोड़ी व कुंजल जाटान दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका

इन्हें किया सम्मानित-‘विकसित भारत जनसंवाद संकल्प यात्रा’ कार्यक्रम में प्रगतिशील किसान सुनील, राजेश काम्बोज, शुभम, राजेश, ओमप्रकाश, संदीप, बलविन्द्र काम्बोज व धर्मवीर को सम्मानित किया। इस मौके पर आंगनवाड़ी वर्कर नीलम रानी व परमजीत कौर, आशा वर्कर रीना व मीना, स्वयं सहायता समूह की समताज बेगम, महेन्द्र नम्बरदार, दीक्षा, सुषमा, कंवर सिंह को भी सम्मानित किया गया।इस मौके पर जनक दुलारी, माया राम, कुलदीप, काबू खान, गुरदेवी की बुढ़ापा पेंशन बनाई गई। स्वामित्व स्कीम के तहत  रविन्द्र कुमार, गेंदा राम, महिन्द्र पाल, सुनील काम्बोज को रजिस्ट्री वितरित की गई। कमलेश, कालू राम, शिक्षा रानी, उषा रानी, माया राम के बीपीएल कार्ड व राजेन्द्र कुमार, प्रमोद रानी, जय पाल, जितेन्द्र कुमार, जगीन्द्रो देवी के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बिना खर्ची व पर्ची के सरकारी नौकरी प्राप्त लगने पर अंकित, पीयूष, अमित, वीनू व रितिका को सम्मानित किया।विकास गीतों के माध्यम से कलाकारों ने किया ग्रामीणों को जागरूकजिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रमों में’ विकास गीतों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात साझा की।  ये रहे मौजूद-इस मौके पर बीडीपीओ श्याम लाल, एसएमओ विजय परमार, डॉ. पल्लवी, सीईपीओ अनुज, राजकुमार चमरोड़ी, ओम प्रकाश, रसाल सिंह, धर्मपाल, गेंदा राम, जय सिंह, प्रेम चंद, नरेन्द्र, भूपेन्द्र, साहिल, मंजु देवी, ममता देवी, कमलेश रानी, रविन्द्र कुमार, सीमांत काम्बोज, बबली देवी, चरण सिंह टोपरा, सरपंच चमरोड़ी चंदा सिंह, चेयरमैन विपिन काम्बोज, भाजपा मण्डल अध्यक्ष हैप्पी खेड़ी, विनोद सिंगला, धर्म सिंह, नरेन्द्र राणा, सुशील बत्तरा, बख्शीश सैनी, धनपत सैनी, सतीश सैनी, मुकेश अरोड़ा, कुलदीप बापोली, राजेश बापोली, पंकज सदस्य ब्लॉक समिति, हरपाल सैनी, अशोक सैनी  सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची गांव चमरोड़ी व कुंजल जाटान दी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे पूर्व विधायक बलवंत सिंह व जिला परिषद के चेयरमैन रमेश ठसका

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.