वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव मंधार, मुसिंबल, मैहलावाली व हरिपुर जाटान में दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

अम्बाला कवरेज @ यमुनानगर-विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को पूर्व विधायक बलवंत सिंह द्वारा गांव मंधार, मुसिंबल, मैहलावाली व हरिपुर जाटान में केन्द्र व हरियाणा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इस यात्रा को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखा गया।मुख्यातिथि पूर्व विधायक बलवंत सिंह का ग्रामीणों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा सरकारी योजनाओं को लेकर लगाई गई स्टालों का अवलोकन किया। पूर्व विधायक ने उपस्थित जन समूह को वर्ष 2047 तक भारत को विकसित व आत्मनिर्भर बनाने की शपथ दिलाते हुए कहा कि देश को विकसित बनाने के लिए हर व्यक्ति के सहयोग की जरूरत है, सभी मिलकर देश के उत्थान के लिए कार्य करें। उन्होंने कहा कि ‘विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा’ के माध्यम से सरकार विकास की गारंटी के साथ आम जन तक पंहुचते हुए लोगों को और अधिक लाभ आबंटित कर रही है।पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने कहा कि सरकार ने समाज के ऐसे वंचितों को प्राथमिकता दी है जो दशकों से मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे और उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं था। गरीब परिवारों का चूल्हा धुअंा रहित हो, इसके लिए सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गरीब परिवार की महिलाओं को मुफ्त में रसोई गैस कनैक्शन दिए है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत गरीब परिवार की बेटियों की शादी पर 71 हजार रुपये शगुन के रूप में दिए जा रहे है।इन्हें कियसम्मानित-‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में  पूर्व विधायक बलवंत सिंह ने स्वामित्व योजना के तहत सुदेश रानी, विक्रम सिंह, सोमनाथ, राजफली व सुरजा राम को लाल डोरा रजिस्ट्री वितरित की। स्कूल के विद्यार्थियों मुस्कान, यशिका, पल्लवी, ऋतिका व यशिका को अपनी कक्षा में उत्कृष्ठï स्थान प्राप्त करने पर सम्मानित किया। मौके पर प्रेमचंद, नैब कौर व सोमनाथ की बुढ़ापा पेंशन बनाई गई। निर्मला, कैलाशो, मनजीत कौर, गुरविन्दर व सुनहरी का आयुष्मान कार्ड बनाया गया।ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव मंधार, मुसिंबल, मैहलावाली व हरिपुर जाटान में दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ambala coverage हरियाणा के 3 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

इस मौके पर मुख्यातिथि द्वारा पूर्व सैनिकों राम शरण, अमरीक सिंह, मनजीत सिंह, नरजन सिंह व जगतार सिंह को तथा स्वयं सहायता समूह की संतोष रानी व राजेश रानी को सम्मानित किया गया। जिला खाद्यय नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक विभाग से खेल सिंह, अशोक कुमार व महीपाल को सम्मानित किया गया। आजीविका मिशन के तहत अनीता, चंदा रानी, कमल जीत व सरिता, स्वास्थ्य विभाग से रजविन्द्र कौर, आशावर्कर शशि देवी को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम मे सतपाल, बलविन्द्र कौर, सुरेश कुमार, जयदीप की मौके पर पैंशन बनाई गई तथा जय नारायण, रोशन लाल, राज, सरिता व आनंद के आयुष्मान कार्ड बनाए गए। उज्जवला योजना के तहत सोम, नीलम, सुषमा, राधा को गैस कनैक्शन दिए गए।गांव मैहलावाली में कमलेश रानी, विनोद कुमार, सुखविन्द्र सिंह, सुनील कुमार, सुशील कुमार व अमरजीत को स्वामित्व योजना की रजिस्ट्रियां वितरित की। सुरेश कुमार, जगनाहर सिंह, रविन्द्र कुमार, चरण सिंह, सरदार सिंह को पराली प्रबंधन व प्रतिशील किसान के रूप में सम्मानित किया गया।भारत को 2047 तक ‘आत्मनिर्भर और विकसित’ बनाने की नागरिकों ने ली शपथपूर्व विधायक बलवंत सिंह ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को एक साथ मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का शपथ दिलाई। नागरिकों ने शपथ ली कि ‘भारत को 2047 तक आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करेंगे। गुलामी की मानसिकता को जड़ से उखाड़ फेकेंगे। देश की समृद्ध विरासत पर गर्व करेंगे। भारत की एकता को सुदृढ़ करेंगे और देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे। नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे’।विकास गीतों के माध्यम से कलाकारों ने किया ग्रामीणों को जागरूकजिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के प्रचार अमले ने आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रमों में’ विकास गीतों के माध्यम से योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान खेतों में ड्रोन का प्रदर्शन किया गया। ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के माध्यम से योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात सांझा की ये रहे मौजूद-इस मौके पर सरपंच मंगतराम, पूर्व सरस्वती मंडल अध्यक्ष सोहन लाल गोयल, मण्डल अध्यक्ष रणधीर राणा, जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रवीन जिंदल, मीडिया प्रमुख अमन चहल, मोर्चा प्रदेश सचिव जसविन्द्र, विनोद कुमार, रामगोपाल कश्यप, विनोद कुमार, एन.टी. आनन्द रावल, एसडीओ राम कुमार व एसटीओ अमनदीप, सरपंच मैहलावाली धर्मपाल शर्मा, पूर्व सरपंच सरदार सिंह, पूर्व चेयरमैन सोहन लाल, जसविन्द्र सिंह सैनी, रणधीर राणा, सुंदर लाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।ambala coverage विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पंहुची गांव मंधार, मुसिंबल, मैहलावाली व हरिपुर जाटान में दी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी

ambala coverage हरियाणा के 3 खिलाड़ियों को मिलेगा राष्ट्रीय खेल पुरस्कार

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.