वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage शहर वासियो को आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओ को लेकर अम्बाला डीसी गंभीर , बोले जल्द से जल्द किया जाये समाधान

अमित अठवाल
अम्बाला कवरेज @अम्बाला –उपायुक्त डा0 शालीन ने सोमवार को अपने कार्यालय में जिला अम्बाला में बेसहारा पशुओं के रख-रखाव के बारे नगर निगम, नगर परिषद, पशुपालन विभाग व अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक लेकर समीक्षा की। बैठक में डीएमसी दीपक सूरा, सचिव बराड़ा राजेश कुमार के साथ-साथ पशुपालन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।उपायुक्त डा0 शालीन ने बेसहारा पशुओं के रख-रखाव बारे जिला में इनकी संख्या कितनी है, इनका रख-रखाव किस प्रकार किया जा सकता है, इसकी विस्तार से समीक्षा की। डीएमसी दीपक सूरा ने उपायुक्त को बताया कि डंगडेहरी में बेसहारा पशुओं के लिये नगर निगम द्वारा गौशाला/नंदीशाला का निर्माण किया जाएगा और इसके लिये लगभग 6.5 एकड़ जमीन भी चिन्हित कर ली गई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस कार्य के लिये नगर निगम की फाइनेंसियल कांट्रेक्ट कमेटी में यह प्रस्ताव भी पास हो चुका है। गौशाला/नंदीशाल के निर्माण पर 5 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि गौशाला का टैंडर लगा दिया गया है और 13 फरवरी को यह खुलेगा। उन्होंने यह भी बताया कि नगर निगम द्वारा शहर में जो भी बेहसहारा पशु हैं, उनको पकडऩे बारे पानीपत की एक एजेंसी को अधिकृत किया गया है जोकि इन आवारा पशुओं को पकडक़र नगर निगम के तहत आने वाली नजदीक की गौशालाओं में पंहुचाएंगे। डीएमसी ने उपायुक्त को यह भी बताया कि डंगडेहरी में गौशाला/नंदी शाला में लगभग 5000 पशुओं को रखने की व्यवस्था होगी। पशुओं के बेहतर रख-रखाव के लिये टैंडर के माध्यम से संस्था का भी चयन किया जाएगा।उपायुक्त ने बैठक के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को कहा कि इस कार्य में तेजी लाना सुनिश्चित करें और बेहतर समन्वय बनाकर इस कार्य को करवाएं ताकि जो भी आवारा पशु हैं, उन्हेें यहां पर स्थानानन्त्रित किया जा सके। इस नई गौशाला के बनने से निस्संदेह लोगों को काफी फायदा मिलेगा और आवारा पशुओं के चलते होने वाली परेशानियों से भी काफी हद तक निजात मिलेगी।नगर परिषद से आये अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि अम्बाला सदर में लगभग 300 बेसहारा पशुओं के दृष्टिगत नगर परिषद द्वारा नजदीकी गौशाला में छोडऩे के लिये टैंडर आमंत्रित किये गये हैं, जिसमें दो कम्पनियों ने भाग लिया है और जल्द ही टैंडर की शर्तें पूरी करने वाली कम्पनी को ठेका अलॉट कर दिया जाएगा ताकि आवारा पशुओं को पकडऩे का कार्य शुरू हो सके। इसके अलावा आमजन की सुरक्षा के लिये आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटना से बचाव के लिये पशुओं के गले में रिफलैक्टर डाले गये हैं।ambala coverage शहर वासियो को आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओ को लेकर अम्बाला डीसी गंभीर , बोले जल्द से जल्द किया जाये समाधान

पेड़ कटाई के मामले में उपायुक्त अपने कार्यालय में चर्चा करते हुए जानकारी हासिल की

अधोया (मुस्लिम) की पंचायती जमीन से पेड़ कटाई के मामले में उपायुक्त ने आज अपने कार्यालय में बराड़ा बीडीपीओ के साथ चर्चा करते हुए जानकारी हासिल की। बीडीपीओ बराड़ा सुशील मंगला ने उपायुक्त को बताया कि अधोया (एम) की पंचायती जमीन से जो पेड़ काटे गये थे, उस मामले में जसबीर सिंह व अन्य के खिलाफ थाना बराड़ा में नियमानुसार मामला दर्ज करवाया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले में ग्राम सचिव की अध्यक्षता में वन विभाग के अधिकारियों द्वारा जो लकड़ी एकत्रित की गई थी, उसका मूल्यांकन भी करवाया जा रहा है। जैसे की मूल्यांकन की कार्रवाई हो जाती है तो उसके पश्चात सम्बन्धित जो भी इस मामले में संलिप्त होगा, उसके खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।यहां बता दें कि 22 दिसम्बर 2023 से अधोया (मुस्लिम) गांव की पंचायत जमीन से पेड़ काटने का विवाद चल रहा है। इस मामले में सरपंच वीना ने अपनी शिकायत में बताया है कि उसके पति व बेटे के साथ गांव के ही जसबीर सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। इसके उपरांत उपायुक्त ने इस मामले में एसडीएम बराड़ा की अध्यक्षता में एसआईटी का गठन किया था।ambala coverage शहर वासियो को आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओ को लेकर अम्बाला डीसी गंभीर , बोले जल्द से जल्द किया जाये समाधान

हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के दृष्टिगत वोट सम्बन्धी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेते हुए उपायुक्त डा0 शालीन

उपायुक्त डा0 शालीन ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्बन्धित एसडीएम व बीडीपीओ के साथ एक बैठक लेते हुए हरियाणा सिख गुरूद्वारा प्रबन्धक कमेटी के दृष्टिगत वोट सम्बन्धी प्रक्रिया के बारे में जानकारी लेते हुए इस कार्य के तहत जो भी कार्य शेष बचा है, उस कार्य को तीव्रता से करने बारे निर्देश दिये।बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त ने सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी हासिल की कि उनके क्षेत्रों में कितने फार्म आबंटित किये गये थे, कितने फार्म प्रक्रिया पूरी करते हुए प्राप्त हो चुके हैं और कितने रिजेक्ट हुए हैं, उसकी विस्तार से समीक्षा की। सम्बन्धित ने अपने-अपने क्षेत्रों में इस विषय के तहत जो कार्रवाई की गई है, उसकी विस्तृत जानकारी उपायुक्त को दी। उपायुक्त ने सम्बन्धित को स्पष्ट किया कि इस विषय के तहत जो भी कार्य शेष बचा है, उसे तीव्रता से करें।बैठक में एसडीएम लक्षित सरीन, नगराधीश विश्वजीत सिंह, डिप्टी सीईओ सुमन कादियान, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, बीडीपीओ किन्नी गुप्ता, बीडीपीओ सुशील मंगला के साथ-साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।ambala coverage शहर वासियो को आवारा पशुओं से होने वाली समस्याओ को लेकर अम्बाला डीसी गंभीर , बोले जल्द से जल्द किया जाये समाधान

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें