Ambala coverage प्रदेश में जल्द ही बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर की जाएगी तीन हजार रुपए : मनोहर लाल
लोगों की समस्याओं पर अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए
गृह मंत्री अनिल विज ने बुधवार अपने आवास पर लोगों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी निवासी व्यक्ति ने बताया कि यमुनानगर में दर्ज दुराचार के मामले में पुलिस द्वारा ठोस कार्रवाई नहीं की गई है जिसपर मंत्री विज ने एसपी यमुनानगर को फोन करते हुए मामले में कार्रवाई के निर्देश दिए। छावनी निवासी छात्रा ने उसे कालेज द्वारा एडमिशन नहीं देने की शिकायत की गई जिसपर गृह मंत्री ने कार्रवाई के निर्देश दिए। वहीं झगड़े मामले, पेड़ कटाई मामले में एसपी अम्बाला को कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य समस्याओं को भी उन्होंने सुना। वहीं, द पोस्टल आरएमएस बैंक के नवनियुक्त डायरेक्टर सचिन ने गृह मंत्री अनिल विज से मुलाकात करते हुए उनसे आर्शीवाद लिया। उनके साथ बैंक के पूर्व चेयरमैन एसपी गोयल, सुरेश मेहत्ता, जीके धीमान सहित अन्य मौजूद रहे। Ambala coverage news एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को लेकर अंबालावासियों में जोरदार उत्साह, गृह मंत्री अनिल विज का धन्यवाद व्यक्त करते उनके आवास पर प्रतिदिन पहुंच रहे लोग
Ambala coverage प्रदेश में जल्द ही बुढ़ापा पेंशन बढ़ाकर की जाएगी तीन हजार रुपए : मनोहर लाल