वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news बागली सिनेविजन के म्यूजिक एल्बम ‘उड़ादे अफवाह’ की शूटिंग शुरू

अंबाला कवरेज @ मोहाली बागली सिनेविजन प्रा. लि. की पहली म्यूजिक एल्बम ‘उड़ादे अफवाह’ की शूटिंग मोहाली और चुन्नी कलां के शूट फैक्ट्री में शुरू हो गई है। एल्बम में कलाकार अंजलि राघव प्रमुख भूमिका में हैं। कंपनी के कुछ अन्य बड़े प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।एल्बम की जानकारी देते हुए, बागली सिनेविजन के प्रोड्यूसर खलील खान ने कहा, ”यह गाना रोमांटिक डांस नंबर है, जिसमें अंजलि राघव लीड रोल में हैं। आगे भी हमारे प्रोजेक्ट बड़े सितारों के साथ रहेंगे, जिन्हें चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब में फिल्माया जाएगा। यह गाना दर्शकों को बड़े म्यूजिक चैनलों पर देखने को मिलेगा।”ambala today news बागली सिनेविजन के म्यूजिक एल्बम ‘उड़ादे अफवाह’ की शूटिंग शुरू
कंपनी के सह-प्रोड्यूसर वीर धवन और अभय सिंह ने कहा कि गाने की शूटिंग चंडीगढ़, मोहाली और आसपास की लोकेशंस पर की जा रही है। उन्होंने बागली सिनेविजन प्रा. लि. की औपचारिक शुरुआत करने की भी घोषणा की।उन्होंने कहा कि प्रथम अल्बम की सिंगर रीतू पाठक हैं। इसे राज सेन ने डायरेक्ट किया है। कोरियोग्राफी राजू बालन की है, जबकि वीडियो टीम24 एफपीएस और लाइन प्रोडूसर जस लांबा हैं । बागली सिनेविजन का उद्देश्य देश में छुपी हुई प्रतिभाओ को उभारना है।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें