वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage शहीद स्मारक का सिविल कार्य अंतिम चरण में, गृहमंत्री विज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

अम्बाला कवरेज @अंबाला। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने आज अंबाला के जीटी रोड पर करोड़ों रुपए की लागत से निर्माणाधीन शहीद स्मारक पर निर्माण कार्य का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।विज ने स्मारक में मेन एंट्रेंस, कांफ्रेंस हॉल, प्रोजेक्टर रूम एवं स्मारक में अन्य निर्माण कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद निर्माण एजेंसी के स्टाफ से कार्य की प्रगति के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने निर्माण एजेंसी को कार्य तेजी एवं जल्द पूरा करने के दिशा-निर्देश दिए।विज ने मेमोरियल टॉवर, पार्किंग एरिया आदि के निर्माण कार्य भी जानकारियां भी ली। निर्माण एजेंसी के स्टाफ ने गृहमंत्री अनिल विज को बताया कि शहीद स्मारक में सिविल वर्क अंतिम चरणों में है। गौरतलब है कि सिविल वर्क कार्य पूरा होने के उपरांत आर्ट वर्क का कार्य शहीद स्मारक में प्रारंभ किया जाएगा।ambala coverage शहीद स्मारक का सिविल कार्य अंतिम चरण में, गृहमंत्री विज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

ambala coverage प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करके देश के लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी दी : विधायक असीम गोयल

1857 की क्रांति के शहीदों को समर्पित है शहीद स्मारकः
गृहमंत्री अनिल विज के अथक प्रयासों से 1857 की क्रांति के शहीदों को समर्पित शहीद स्मारक का निर्माण अंबाला में किया जा रहा है। स्मारक में 63 फुट ऊंचा कमल आकार का मेमोरियल टॉवर आकर्षण का केंद्र है जिसका निर्माण कार्य भी अंतिम चरणों में है।मेमोरियल टॉवर के ऊपर जाने का भी यहां प्रावधान होगा। स्मारक में 1857 की क्रांति पहले अम्बाला में कैसे शुरू हुई, फिर हरियाणा और देश में कैसे फैली व इसके प्रभाव से जुड़ा इतिहास जीवंत तरीके से प्रदर्शित किया जाएगा।ambala coverage शहीद स्मारक का सिविल कार्य अंतिम चरण में, गृहमंत्री विज ने लिया निर्माण कार्य का जायजा

ambala coverage प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करके देश के लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी दी : विधायक असीम गोयल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment