वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करके देश के लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी दी : विधायक असीम गोयल

अम्बाला कवरेज @ अम्बाला-अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करके देश के लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी दी है। उन्होने कहा कि इस योजना में पात्र लोगों को 5 लाख रूपये वार्षिक की मुफ्त ईलाज की सुविधा दी गई है। इस योजना को आगे बढ़ाते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आयुष्मान चिरायु योजना शुरू की है जिसके अंतर्गत लोगों के स्वास्थ्य की चिंता की गई है। विधायक असीम गोयल नन्यौला आज विकसित भारत संकल्प यात्रा जन संवाद के दृष्टिगत गांव धुराला, धुरकड़ा, मटेडी जटां व मोखा माजरा में आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड योजना को लॉंच करके हरियाणा में पहले बेस के अंदर 14.50 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाने का काम किया। इसी तर्ज पर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने तुरंत चिरायु/आयुष्मान योजना लॉंच करके 15 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनवाकर इसमें सम्मलित करने का काम किया।विधायक असीम गोयल ने उपस्थित ग्रामीणों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत को संसार का सबसे ताकतवर एवं विकसित देश बनाने का जो संकल्प लिया है, उस संकल्प को पूरा करने के लिए आमजन की भागेदारी बेहद आवश्यक है। आजादी के जब 100 वर्ष पूरे होंगे तो हम भी विकसित राष्ट्र की सूची में शामिल हों। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जो यह सपना संजोया है, उस सपने को हमने पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आयुष्मान कार्ड/ चिरायु कार्ड के माध्यम से गरीब व जरूरतमंद लोगों का पांच लाख रुपये का इलाज निशुल्क हो रहा है। अब कोई भी व्यक्ति पैसे के अभाव के कारण इलाज से वंचित नही रहा है। अब सरकार द्वारा नई पहल करते हुए तीन लाख रुपये तक की आमदनी वाले परिवार भी मामूली राशि देकर आयुष्मान/चिरायु कार्ड बनवा कर इसका लाभ ले सकते हैं। उन्होने कहा कि उज्जवला योजना के तहत गांव धुराला में अब तक 70 गैस कनैक्शन देने का काम किया है।ambala coverage प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करके देश के लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी दी : विधायक असीम गोयल

ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

विधायक असीम गोयल ने इस मौके पर उपस्थित सभी को हमारा संकल्प विकसित भारत की शपथ दिलवाते हुए कहा कि विकसित संकल्प जन संवाद यात्रा के माध्यम से पिछले साढे नौ वर्षों में देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जो विकास के नये आयाम स्थापित किए जा रहे हैं, उसे यात्रा के माध्यम से दर्शाने का काम किया गया है। जन संवाद यात्रा के तहत यहां पर विभागों द्वारा स्टालों के माध्यम से लोगों को विभाग द्वारा जो योजनाएं क्रियान्वित की गर्ई है उस बारे लोगों को जानकारी दी जा रही है। जिसमें आयुष्मान कार्ड, चिरायु कार्ड, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, कृषि विभाग से सम्बन्धित योजनाएं व अन्य योजनाएं शामिल हैं। इन कार्यक्रमों में जहां लोगों को योजनाओं की जानकारी देकर उनका लाभ दिलवाने का काम किया जा रहा है वहीं लोगों की पैंशन से सम्बन्धित समस्या, परिवार पहचान पत्र से सम्बन्धित समस्या या अन्य कोई भी समस्या है उस बारे जानकर अधिकारियों द्वारा उन समस्याओं का निवारण भी किया जा रहा है।विधायक असीम गोयल ने गांव धुराला में आयोजित कार्यक्रम में 30 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड, एक को वृद्धावस्था पैंशन कार्ड वितरित किया। गांव धुरकडा में 20 लोगों का आयुष्मान कार्ड बना तथा 2 लोगों की बुढापा पैंशन बनी तथा 32 लाख रूपये की लागत से बने टयूबल का उदघाटन किया गया। इसी प्रकार गांव मटेडी जटां में 9 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने तथा 3 की बुढ़ापा पैंशन बनी, गांव मटेडी जटां में गलियों, नालियों व सडकों से सम्बन्धित लगभग 40 लाख के काम किए गये। गांव मोखा माजरा में 10 लोगों के आयुष्मान कार्ड बने तथा 2 लोगों की बुढापा पैंशन बनी तथा सम्बन्धित योजना के लाभार्थियों को मौके पर ही प्रमाण पत्र वितरित करने का काम किया गया।इस मौके पर एसडीएम दर्शन कुमार, डीडीपीओ दिनेश शर्मा, धुराला सरपंच गुरमीत सिंह, धुरकडा सरपंच मनप्रीत कौर, मटेडी जटां सरपंच मनप्रीत सिंह, मोखा माजरा सरपंच मोहन लाल, पूर्व सरपंच गुलाब सिंह, उगाड़ा पूर्व सरपंच जसविन्द्र सिंह, गौरव बक्शी, अनिल गुप्ता, रघुबीर नडियाली, संजय गोयल सहित, मनजीत सिंह नम्बरदार, रोहित कुमार, निर्मल सिंह नडियाली,  मोहन सिंह, अमरीक सिंह, तेजा सिंह, सतनाम सिंह, पवन कुमार, गुरजंट अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।ambala coverage प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आयुष्मान भारत योजना शुरू करके देश के लोगों को स्वास्थ्य की गारंटी दी : विधायक असीम गोयल

ambala coverage जब तक अंतिम व्यक्ति का विकास नहीं होगा तब तक भारत विकसित राष्ट्र नहीं बन पायेगा – गृह मंत्री अनिल विज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें