वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage राज्यपाल दत्तात्रेय ने की झारखंड से आए एक भारत श्रेष्ठ भारत के 60 प्रतिभागियों से मुलाकात

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने राजभवन में भारत सरकार के एक भारत-श्रेष्ठ भारत मिशन के तहत युवा संगम कार्यक्रम की मेजबानी करते हुए झारखंड के 24 जिलों से हरियाणा प्रदेश के राजकीय भ्रमण पर आए 60 प्रतिभागियों और संकाय समन्वयकों एवं राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरूक्षेत्र के विभिन्न अधिकारियों से बातचीत करते हुए दोनों राज्यों की महान संस्कृति, परंपराओं, संगीत, पर्यटन, व्यंजन, खेल और स्थानीय प्रथाओं को साझा किया।राज्यपाल ने कहाकि एक भारत-श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के तहत युवा संगम कार्यक्रम की संकल्पना लोगों से लोगों के बीच जुड़ाव को मजबूत करने और युवाओं के बीच सद्भाव पैदा करने के उद्देश्य से की गई है। राज्यपाल ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए एक भारत श्रेष्ठ-भारत कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न राज्यों, केंद्र-शासित प्रदेशों के लोगों के बीच आपसी संवाद/बातचीत और आपसी समझ को बढ़ावा देना है। सभी राज्य संस्कृति, परंपराओं, संगीत, शिक्षा पर्यटन, व्यंजन, खेल और स्थानीय प्रथाओं को सांझा करने के लिए एवं सांस्कृतिक संबंध को बढ़ावा देने के लिए कई कार्यक्रमों का आयोजन करते हैं।ambala coverage राज्यपाल दत्तात्रेय ने की झारखंड से आए एक भारत श्रेष्ठ भारत के 60 प्रतिभागियों से मुलाकात

ambala coverage कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी और बीजेपी विकास की गारंटी : नायब सैनी

बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि युवा-संगम में हरियाणा को झारखंड के साथ जोड़ा गया है और एनआईटी कुरुक्षेत्र एवं आईआईआईटी रांची को क्रमश: हरियाणा और झारखंड के नोडल केंद्र के रूप में नामित किया गया है। इस युवा-संगम से झारखंड राज्य के छात्रों को हरियाणा का बहुआयामी अनुभव और सांस्कृतिक अनुभव प्राप्त होगा और हरियाणा की संस्कृति को अच्छे से जानने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि युवा संगम का पहला चरण 25 संस्थानों के लगभग 1200 युवाओं की भारी भागीदारी के साथ संपन्न हुआ था, जिसमें उत्तर-पूर्वी क्षेत्र पर मुख्य ध्यान केंद्रित करते हुए भारत के 22 राज्यों का दौरा किया गया।युवा संगम के दूसरे चरण के दौरान, 23 राज्यों व केंद्र-शासित प्रदेशों को कवर करने वाले 20 दौरों में करीब 1000 युवाओं और समन्वयकों ने भाग लिया। पहले चरण में, एनआईटी कुरूक्षेत्र ने सितंबर 2022 के महीने में तेलंगाना और हरियाणा राज्यों के बीच एक सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम का आयोजन किया था।इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव अतुल द्विवेदी, एडीसी अर्श वर्मा, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरूक्षेत्र के निदेशक, प्रो. बी वी रमणा रेड्डी, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कुरूक्षेत्र के डीन, संकाय सदस्य तथा अन्य अधिकारीगण भी उपस्थित रहे।ambala coverage राज्यपाल दत्तात्रेय ने की झारखंड से आए एक भारत श्रेष्ठ भारत के 60 प्रतिभागियों से मुलाकात

ambala coverage कांग्रेस भ्रष्टाचार की गारंटी और बीजेपी विकास की गारंटी : नायब सैनी

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें