वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage राज्यपाल ने किया डॉ. कृष्ण कुमार की पुस्तक अतुल्य हरियाणा का विमोचन

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा लिखित पुस्तक अतुल्य हरियाणा का यहाँ हरियाणा राजभवन में विमोचन किया। अतुल्य हरियाणा पुस्तक के लेखक डॉ.कृष्ण कुमार मूल रूप से जिला महेंद्रगढ के गाँव झगडोली के रहने वाले हैं।अतुल्य हरियाणा पुस्तक की प्रथम प्रति डॉ. कृष्ण कुमार द्वारा हरियाणा के प्रथम व्यक्ति महामहिम राज्यपाल को भेंट की गई। पुस्तक का विमोचन करते हुए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि हरियाणा की संस्कृति बड़ी समृद्ध है और आज यह प्रदेश सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।राज्यपाल ने डॉ. कृष्ण कुमार को शुभकामनाएं दी और उम्मीद जताई कि यह पुस्तक हरियाणा के बारे में जानने और समझने का अच्छा स्रोत साबित होगी। अतुल्य हरियाणा पुस्तक हरियाणा की संस्कृति, इतिहास, कला और विकास पर लिखी गई है। पुस्तक के लेखक डॉ.कृष्ण कुमार इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार हैं और इससे पहले भी उनकी तीन पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।डॉ. कृष्ण कुमार को हरियाणा की लोक विधाओं पर काम करने के लिए संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार से सीनियर फैलोशिप मिल चुकी है और वे शांतिदूत दलाई लामा से भी सम्मानित किए जा चुके हैं।ambala coverage राज्यपाल ने किया डॉ. कृष्ण कुमार की पुस्तक अतुल्य हरियाणा का विमोचन

ambala coverage 28 nov 2023

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें