वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गृहमंत्री को मैक्स अस्पताल से मिली छुट्टी

अंबाला (आर्य बंसल)। गृहमंत्री ,स्वास्थ्य एवं शहरी स्थानीय निकाय मंत्री अनिल विज मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में थाई फ्रैक्चर के सफल आॅपरेशन के पश्चात इलाज करवा कर अंबाला छावनी अपने निवास स्थान पर वापस लौट आए। जहां पर डॉक्टरों ने अनिल विज को आराम की सलाह दी है। उल्लेखनीय है कि 9 जून को घर के बाथरूम में फिसलकर गिरने से अनिल विज की बाई जांघ की हड्डी टूट गई थी। जिसके बाद उन्हें मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा था। विज के फ्रैक्चर का सफल आॅपेरशन होने के बाद कुछ दिन के इलाज के बाद उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई। लेकिन डॉक्टरों ने कोरोना व अन्य किसी प्रकार के संक्रमण से बचने के लोगों से कम मिलने की सलाह दी है।

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें