वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news जजपा 9 दिसंबर को मनाएगी 5वां स्थापना दिवस, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन सम्मान रैली का दिया न्यौता

अंबाला कवरेज @ अमित कुमार।  हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला आज अंबाला शहर में भिवानी में होने वाली जन सम्मान रैली का कार्यकतार्ओं को न्योता देने पहुंचे। इस दौरान कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता पहुंचे । इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने बड़ी जनसभा को संबोधित किया। इससे पहले यहां पहुंचने पर जेजेपी के पदाधिकारियों ने उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला को पगड़ी पहनाकर व शाल भेंट कर उनका भव्य स्वागत भी किया।इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा 9 दिसम्बर को भिवानी के मेला ग्राउंड में जजपा के पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर जन सम्मान रैली का आयोजन किया जा रहा है। जन सम्मान रैली को लेकर वह कईं जिलों का दौरा कर चुके हैं और सभी में जन सम्मान रैली को लेकर भारी उत्साह है। उन्होने कहा कि आज यहां पर आने का मुख्य  एकमात्र उद्देश्य यही है कि जन सम्मान रैली में अधिक से अधिक कार्यकर्ता व अन्य लोग शामिल होकर रैली में पहुंचे और संगठन को मजबूत बनाएं। उन्होंने कहा कि हमें इस रैली के लिए घर-घर जाकर निमंत्रण देना है, एक-एक कार्यकर्ता को एक्टीव करना है। उन्होने यहां पर पहुंचे नव निर्वाचित सरपंचों व पंचों को भी बधाई दी और कार्यकतार्ओं को कहा कि वह इस जन सम्मान रैली के लिए जुट जाएं। दुष्यंत चौटाला ने कहा अंबाला के सभी 4 हलकों की ड्यूटी लगाई है जो डॉ अजय सिंह चौटाला की वजह से 4 सालों में पार्टी को ताकत मिली है। डॉक्टर अजय चौटाला जितनी भी जिम्मेवारियां लगाएगें उसको कार्यकर्ता बहुत मेहनत के साथ निभाएंगे।
पार्टी के कर्मठ व लग्नशील कार्यकतार्ओं की बदौलत संगठन निरंतर मजबूत हो रहा:दुष्यंत  चौटाला ambala today news जजपा 9 दिसंबर को मनाएगी 5वां स्थापना दिवस, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन सम्मान रैली का दिया न्यौता

ambala today news सामाजिक कार्य के लिए युवती को मिला राष्ट्रीय यूथ अवार्ड, गृह मंत्री अनिल विज ने आर्शीवाद दिया

इस मौके पर उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह भी कहा कि जेजेपी के पहले स्थापना दिवस के अवसर पर पांडू पिंडारा में भव्य रैली का आयोजन किया गया था, हमें अब 9 दिसम्बर को भिवानी में पांचवे स्थापना दिवस के अवसर पर भिवानी आयोजित होने वाली जन सम्मान रैली को इससे भी एतिहासिक बनाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी के कर्मठ व लग्नशील कार्यकतार्ओं की बदौलत संगठन निरंतर मजबूत हो रहा है। उन्होने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों व अन्य वर्ग के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने सभी को विश्वास दिलाया कि उन्होंने किसानों का भला करने का लक्ष्य रखा हुआ है, वे कभी कदम पीछे नहंी हटाऐंगे। उन्होने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा किसानों की जीरी को बेहतर तरीके से खरीदने का काम किया गया है। प्रदेश में 68 लाख मीट्रिक टन धान की 12 हजार करोड़ से खरीद की गई है और 72 घंटे के अंदर किसानों को उनकी फसलों की अदायगी भी उनके खातों में की गई है। उन्होंने इस मौके पर यह भी कहा कि हरियाणा में पहले सडकों पर जीरी की खरीद होती थी लेकिन प्रदेश सरकार द्वारा ऐसी व्यवस्था की गई है कि कहीं पर भी सडकों पर जीरी की खरीद  नहीं की गई। मंडी में किसानों की शैडयूल के मुताबिक जीरी की खरीद की गई है और उन्हें सभी व्यवस्थाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। उन्होने यह भी कहा कि पहले आयुष्मान कार्ड के लिए एक लाख 20 हजार रुपए की आय का नियम था लेकिन अब इसे बढ़ाकर एक लाख 80 हजार किया गया है। यानि जिस भी परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम है उनका आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया गया है और लगभग प्रदेश में 7 लाख परिवारों के आयुष्मान कार्ड बनाने का काम किया जा रहा है। सम्बन्धित परिवार का व्यक्ति देश के किसी भी कौने से अपना ईलाज सूचीबद्ध अस्पताल से करवा सकता है। उसका 5 लाख रुपए तक का निशुल्क ईलाज होगा और इसका सारा वहन केन्द्र व प्रदेश सरकार करेगी। उन्होने उपस्थित सभी को यह भी कहा कि उनका प्रयास है कि पीले राशन कार्ड को भी परिवार पहचान पत्र से जोडा जायेगा, अमीरी, गरीबी का फर्क रंग में नहीं होना चाहिए। उन्होने यह भी कहा कि जिस परिवार की वार्षिक आय एक लाख 80 हजार से कम है उसे भी पीले राशन कार्ड से सम्बन्धित सुविधाएं मिले इसके लिए भी कार्य करेगे।ambala today news जजपा 9 दिसंबर को मनाएगी 5वां स्थापना दिवस, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन सम्मान रैली का दिया न्यौता

ambala today news स्वास्थ्य सेवाओं के मामले में हरियाणा देश का नंबर एक प्रदेश बनेगा, लोगों के स्वास्थ्य के लिए जल्द एक ओर योजना होगी लागू – स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

जन सम्मान रैली को हमें एतिहासिक रैली बनाना है

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कार्यकतार्ओं में जोश भरते हुए कहा कि जन सम्मान रैली को हमें एतिहासिक रैली बनाकर पार्टी संगठन को मजबूत करने का काम करना है। संगठन के प्रति अपने दायित्व को निभाते हुए संगठन से अधिक से अधिक लोगों को जोडते डा. अजय चौटाला के विश्वास कोऔर मजबूत बनाते हुए संगठन को मजबूत करना है और रैली में अधिक से अधिक लोगों को पहुंचना है। इस मौके पर उन्होने यह भी कहा कि सभी के बैठने के लिए पंडाल में बेहतर व्यवस्था की गई है। जिलावाईज पंडाल में ब्लाक बनाए जायेगे।ambala today news जजपा 9 दिसंबर को मनाएगी 5वां स्थापना दिवस, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन सम्मान रैली का दिया न्यौता

कांग्रेस के टूटने के आसार: उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला

ambala coverage 24 nov 2022

 

वही पत्रकारों द्वारा कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पूछे सवाल पर उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा कांग्रेस के टूटने के आसार है, क्योंकि कल अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के विरुद्ध बोला है और उससे पहले हरियाणा के अंदर किरण चौधरी प्रदेश अध्यक्ष के विरुद्ध बोल चुकी है। ये दशार्ता है कि कांग्रेस भारत जोड़ो नही कांग्रेस तोड़ो की तरफ चल पड़ी है। वही पंचायत चुनावों के नतीजों पर बोलते हुए दुष्यंत चौटाला ने कहा कि जजपा के बहुत से पदाधिकारी चुनाव जीत कर सरपंच बने है और आने वाले जिला परिषद के नतीजों में भी बहुत से पदाधिकारी जीत कर आएंगे। इस दौरान दुष्यंत चौटाला ने कहा कि आम आदमी पार्टी पर बोलते हुए कहा ये तो आदमपुर में विधायक बनाने का दावा करती थी और 3000 वोटो पर रह गई। हरियाणा की जनता अब गठबधंन को ताकत देंगी। जेजेपी और बीजेपी के साथ को और ताकत के साथ आगे बढायेगी।  इस मौके पर जेजेपी के जिला प्रभारी सरदार कुलदीप सिंह मुल्तानी,चौधरी रणधीर सिंह, ग्रामीण जिला प्रधान दलबीर सिंह पूनिया, जेजेपी के शहरी प्रधान हरपाल सिंह कम्बोज, राष्ट्रीय महासचिव सुरजीत सिंह सौंडा, अम्बाला जिला के  महिला जिलाध्यक्ष सर्वजीत कौर, हरबिलास रज्जुमाजरा, अनिल चंधेडी, संदीप राणा, राम सिंह कोडवा, अमरिन्द्र सौंडा, कृष्णा सौढी, मनदीप बोपराय, जरनैल सिंह केसरी, डा. रविन्द्र धीन, सरदार रविन्द्र सिंह, अमनदीप कौर मोहड़ी,परमजीत भडी, एमएस ढिल्लो, लक्की जलबेड़ा, बलिंदर सरपंच मस्तपुर,कुलवंत सरपंच नंडयाली, रणदीप सरपंच नूरपुर, जैना सरपंच लालाना, हैप्पी बलाना,जितेंद्र बलाना, लाली बलाना, कमल खैरा, नाथीराम, जितेंद्र, डॉ पंकज कौशिक, रवि बब्याल, सरदुल खैरा, विशाल खैरा,सवर्ण खैरा विकास, मनीष, हैपी चेयरमैन, कमल रावल ,सोनू चोडमस्तपुर, बिंद्र, विक्रम बाड़ा सहित अन्य जजपा पदाधिकारीगण व गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।ambala today news जजपा 9 दिसंबर को मनाएगी 5वां स्थापना दिवस, उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने जन सम्मान रैली का दिया न्यौता

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.