वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage उप मंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में मनोचिकित्सक तैनात किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री

अम्बाला कवरेज @ चंडीगढ़। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने कहाकि अब उपमंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में वर्तमान मनोचिकित्सक को तैनात किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि उपमंडल नागरिक अस्पताल, डबवाली में पहले से ही एक मनोचिकित्सक तैनात है और नशा मुक्ति केंद्र कार्यरत है।विज आज यहां विधानसभा में शीतकालीन सत्र के दौरान एक प्रश्न का उत्तर दे रहे थे। उन्होंने बताया कि पीपीपी मोड से अल्ट्रासाउंड सेवाएं प्रदान करने के लिए निविदा प्रक्रिया में है और निविदा प्रक्रिया को अंतिम रूप देने के बाद सेवाएं प्रदान किए जाने की संभावना है। जिसमें आमतौर पर लगभग 6 महीने लगते हैं। उन्होंने कहा कि अल्ट्रासांउड मशीन आने वाले 6 महीने में लगा दी जाएगी और शायद उससे पहले ही लगा दी जाए।पमंडल नागरिक अस्पताल, डबवाली में मनोचिकित्सक की तैनाती के संबंध में उन्होंने कहाकि वे पता करेंगें। अगर उन्होंने विधानसभा में कहा था तो इस पर जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने बताया कि मनोचिकित्क की विभाग में बहुत कमी है और हमने 29 डाक्टरों को बैंगलोर से मनोचिकित्सक का डिप्लोमा करवाया है तथा 54 मैडीकल अधिकारियों को चंडीगढ़ से प्रशिक्षण करवाया जा रहा है।खिलाड़ियों के खिलाफ यौन शोषण के 24 मामले आएःगृहमंत्री विज ने खिलाडियों के खिलाफ यौन शोषण के संबंध में कहा कि खिलाड़ियों के खिलाफ यौन शोषण के सिर्फ़ 24 मामले आए थे जिसमेें से 17 के केस कोर्ट में चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि 6 केसों में जाँच के दौरान कोई साक्ष्य नहीं मिला और 4 केस में अभियुक्त के खिलाफ आरोप साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह का केस चंडीगढ़ प्रशासन के पास है। लेकिन, एडीजीपी ममता सिंह की अध्यक्षता में कमेटी बनाई थी जिसने अपनी रिपोर्ट दे दी है, मामला कोर्ट में हैं। कोर्ट का जो भी फ़ैसला आएगा, उस अनुसार कार्रवाई होगी।ambala coverage उप मंडल नागरिक अस्पताल डबवाली में मनोचिकित्सक तैनात किया जाएगा : स्वास्थ्य मंत्री

ambala coverage पीओके भारत का अभिन्न अंग है और भारत उसे अपने कब्जे में लेकर रहेगा : गृहमंत्री विज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment