वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Today Big News : अनिल विज के निवास पर पहुंचे स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज, पढिए किस विषय पर हुई चर्चा

अंबाला कवरेज @ निखिल सोबती। गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में आयोजित किया जा रहा है और हरियाणा सरकार की ओर से गृह मंत्री अनिल विज पूरे कार्यक्रम का प्रतिनिधित्व करेंगे। आज गृह मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित आवास पर पहुंचे गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज का गृह मंत्री अनिल विज ने स्वागत किया और उन्हें शॉल भेंट कर आर्शीवाद लिया। पत्रकारों से बातचीत के दौरान स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव के दौरान आस्ट्रेलिया की संसद में एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भगवत गीता संदेश को लेकर बड़ा सेमीनार भी आयोजित होगा।

Haryana Big News : यह मेरी सरकार है और कोई अपनी सरकार से नाराज नहीं होता: अनिल विज

आस्ट्रेलिया में गीता महोत्सव एक सरकारी उत्सव नहीं बल्कि आस्ट्रेलिया की लगभग 70-80 संस्थाएं मिलकर कर महोत्सव आयोजित कर रही है और हरियाणा सरकार व कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड का प्रोत्साहन उसके साथ है।+स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज ने कहा कि कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव 2016 में प्रारंभ हुआ और भगवत गीता पूरे विश्व की प्रेरणा है। इसीलिए कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड की ओर से निर्णय लिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भारत से बाहर अन्य देशों में मनाया जाए जिससे भगवत गीता को वैश्विक पहचान मिले और यह विश्व के सामने आ सके। इससे पहले मॉरिशियस, इंग्लैंड और कैनेडा में भी गीता महोत्सव हो चुके हैं और अब चौथा अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आस्ट्रेलिया में हो रहा है।

Ambala Today News: किराएदारों को दुकानों की रजिस्टरी कराने में नहीं होगी दिक्कत, सिंगल विंडो पर ही होंगे सभी कार्य : गृह मंत्री अनिल विज

गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि गीता का प्रचार-प्रसार करने के लिए हर साल अलग-अलग देशों में कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और इस साल आस्ट्रेलिया में कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उनके अलावा गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद जी महाराज और अन्य लोग भी महोत्सव में जा रहे हैं। हरियाणा सरकार की ओर से वह प्रतिनिधत्व करने के लिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि वह कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए आस्ट्रेलिया 25 अप्रैल को जाएंगे और 2 मई को वापस आएंगे।

Ambala today news गृह मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर नूंह जिला के दस गांवों से सरपंचों ने पंचायत सहित उनका आर्शीवाद लिया

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें