वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage news पीएम आगमन को दुल्हन की तरह सजने लगा शहर, तैयारियों में दिन-रात जुटे निगम के अधिकारी व कर्मचारी

पीएम आगमन को दुल्हन की तरह सजने लगा शहर, तैयारियों में दिन-रात जुटे निगम के अधिकारी व कर्मचारी
 
यमुनानगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर शहर दुल्हन की तरह सजने लगा है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर स्वच्छ यमुनानगर-जगाधरी अभियान के तहत शहर की हर सड़क की सफाई कर चमकाया जा रहा है। डिवाइडर, पोल, सड़क किनारों की दीवारों को पेंट कर सुंदर बनाया जा रहा है। नगर निगम के सभी अधिकारी व कर्मचारी दिन रात शहर के सौंदर्यीकरण में जुटे है। विशेष अभियान चलाकर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त, शहर को लावारिश पशु मुक्त, कचरा मुक्त बनाया जा रहा है।
रविवार को भी निगम अधिकारी व कर्मचारी फील्ड में रहे। दोनों जोन में सीएसआई हरजीत सिंह व सुनील दत्त के नेतृत्व में टीमों ने अंबाला रोड, जगाधरी पांवटा साहिब मार्ग, रेलवे रोड, यमुनानगर-जगाधरी मार्ग, वर्कशॉप रोड, सहारनपुर रोड, रादौर रोड व अन्य मार्गाें के किनारों की सफाई की। जमी मिट्टी को साफ किया। सड़क किनारे उगी झाड़ियों व घास को काट कर साफ किया गया। डिवाइडरों को साफ कर चकाचक किया गया। इसी तरह अधीक्षण अभियंता हेमंत कुमार के नेतृत्व में कार्यकारी अभियंता विकास धीमान, नरेंद्र सुहाग, सुखविंद्र सिंह की टीमों ने सड़कों को रिपेयर, जेब्रा क्रॉसिंग व रोड सेफ्टी संबंधित अन्य मानक पूरे किए। चौकों को तिरंगा कपड़ों से सजाया जा रहा है। स्ट्रीट लाइट व डेकोरेटिव लाइटों को दुरुस्त कर उन पर तिरंगा लाइट लगाकर शहर को जगमग करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान निगम आयुक्त आयुष सिन्हा, अतिरिक्त निगम आयुक्त अशोक कुमार, स्पेशल ड्यूटी आए अतिरिक्त निगम आयुक्त धीरज कुमार, उप निगम आयुक्त अरुण भार्गव ने इन कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
————-
सड़कों से हटाया अतिक्रमण, पकड़े बेसहारा पशु –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन से पूर्व नगर निगम का शहर को बेसहारा पशुओं और सड़कों को अतिक्रमण व कचरा मुक्त करने का प्रयास है। इसी के चलते निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर रविवार को सीएसआई सुनील दत्त की टीम ने रेलवे रोड, वर्कशॉप रोड, यमुनानगर-जगाधरी मार्ग से सड़क किनारे दुकानदारों द्वारा किया अतिक्रमण हटाया। इसी तरह सीएसआई हरजीत सिंह की टीम ने जगाधरी के विभिन्न मार्गाें से अतिक्रमण हटाया। दोनों जोन से निगम द्वारा बेसहारा पशुओं को पकड़ा जा रहा है। बीते छह दिन में निगम द्वारा 25 से अधिक बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशालाओं में पहुंचाया है।
—————
कैल कचरा निस्तारण प्लांट की टीन से की चारदीवारी, स्प्रे कर बदबू की जा रही खत्म –
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को कैल कचरा निस्तारण प्लांट की चारदीवारी व अंबाला रोड किनारों से कचरा साफ कर मिट्टी भरने के निर्देश दिए थे। निगम अधिकारियों द्वारा कैल कचरा निस्तारण प्लांट की टीन से चारदीवारी की जा रही है। इसके साथ की कचरे पर स्प्रे किया जा रहा है। ताकि उससे बदबू न आए। निगम द्वारा अंबाला रोड पर प्लांट के आसपास सड़क किनारों को मिट्टी से भरकर समतल किया गया है। दीवारों पर स्वच्छता संबंधी संदेश लिखकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। निगम आयुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि हमारा प्रयास शहर को सबसे सुंदर, साफ व बेहतर बनाना है। निगम के इस प्रयास में सभी शहरवासी सहयोग करें।
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.

और पढ़ें

Вывоз техники советского периода в современное время остается важной задачей в интересах решения экологических проблем. Исторический инженерный парк представляет разнообразные автомобили, что состоят вызывают эффективного утилізації. Существуют разнообразные способы утилизации, включая позволяют провести отрицательное влияние на экосистему, восстанавливая ресурсы и созидания обновленных продуктов.