Ambala Coverage News: लोकसभा चुनाव 2024 में निर्मल सिंह निश्चिततौर पर होते कुरुक्षेत्र से उम्मीदवार!

अंबाला कवरेज (शिल्पी कंबोज/मोनिका बनवाल)। विधानसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस से टिकट न मिलने पर खफा होने के बाद कांग्रेस को अलविदा करने वाले चौधरी निर्मल सिंह ने करीब 1 साल पहले आम आदमी पार्टी ज्वाईन की और कहीं न कहीं कुछ ही महीनों में प्रदेशस्तरीय नेताओं में अपना नाम शामिल कर लिया। आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी चौधरी निर्मल सिंह व उनकी बेटी चित्रा सरवारा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए पार्टी का मुख्य चेहरा बनकर हरियाणा में प्रस्तुत करते हुए पार्टी को मजबूत करने की तरफ कदम बढ़ाए। निश्चिततौर पर चर्चाएं थी कि लोकसभा चुनाव में निर्मल सिंह को कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से जिम्मेदारी दी जाएगी, लेकिन इसी बीच निर्मल सिंह ने आप को अलविदा कह दिया।

ambala today news 27 विधायकों वाला उत्तरी हरियाणा बरसों से उपेक्षा का शिकार : निर्मल सिंह

देश में इंडिया गठबंधन के चलते कुरुक्षेत्र आम आदमी पार्टी के खाते में आया गया और यहां से आम आदमी पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता को इंडिया गठबंधन का उम्मीदवार घोषित भी कर दिया। ऐसे में अब चर्चाए यह है कि आखिर निर्मल सिंह ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर किसी तरह की कोई जल्दबाजी तो नहीं की। चर्चाएं यह भी है कि यदि निर्मल सिंह आम आदमी पार्टी को न छोड़ते तो निश्चिततौर पर कुरुक्षेत्र से इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार होते। ऐसे में यह कहना भी गलत नहीं होगा कि निर्मल सिंह के कुरुक्षेत्र सीट से उम्मीदवार बनने के बाद निश्चिततौर पर कांग्रेसी नेताओं का भी पूरी तरह साथ मिलता, क्योंकि निर्मल सिंह हमेशा चुनावी मैदान कांग्रेस ही रहा है। अब सवाल यह है कि निर्मल सिंह आम आदमी पार्टी को अलविदा कह चुके हैं और आम आदमी पार्टी ने डॉ. सुशील गुप्ता को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। इसी लिए राजनीति के जानकार बताते हैं कि राजनीति में कब क्या हो जाए, कुछ कहा नहीं जा सकता और रातों रात समीकरण बदल जाते हैं।

Ambala Coverage News: अंबाला नगर निगम: सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर को लेकर भाजपा ने शुरू की तैयारी, पढ़िए क्या बनाई रणनीति

Leave a Comment

और पढ़ें