अंबाला कवरेज @ अमित अठवाल। अंबाला शहर से विधायक असीम गोयल ने मुस्लिम संगठन की तरफ से एक लेटर प्राप्त हुआ, जिसमें असीम को मुस्लिम विरोधी बताते हुए जान से मारने की धमकी दी गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत अंबाला के एसपी को इस बारे में सूचित कर दिया गया है और एसपी ने भी इस संबंध में लेटर निकालते हुए सभी पुलिस थाना प्रभारियों को अलर्ट पर रहने के लिए कहा है। वहीं पुलिस ने विधायक के पास पहुंचे लिखित लेटर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विधायक को मिलने लिखित लेटर में कहा गया है कि विधायक मुसिलम विरोधी है और ये ही कारण है कि अब विधायक मुसिलम लोगों को गुलाम बनाने का प्रयास कर रहा है। हमारे सारे कानून समाप्त कर दिए। हम सभी जिहादी एकजुट हो गए हैं और सबसे पहले विधायक असीम गोयल का नंबर लगाएंगे। इसके चलते 28 अप्रैल तक उड़ा दिया जाएगा। लेटर में बिट्टा कराटे, यासीन मलिक, जमीयत उल विद्या लश्करे तोयबा समेत कई अन्य नाम लिखे हैं। लेटर के मार्फत उड़ा देने की धमकी दी गई है। वहीं इस मामले में बलदेव नगर एसएचओ ने कहा कि धमकी भरे पत्र के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली लाएगी।
