वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Today News : दर्दनाक हादसा, तीन दोस्तों की गई जान, शाहबाद में मिलकर करते थे काम

अंबाला कवरेज @ अंबाला। शाहबाद से आ रही तेज रफ़्तार “वरना कार” डिवाइडर पार करके दूसरी और से आ रहे ट्रक से जा टकराई, टक्कर इतनी जोरदार थी कि वरना कार के परखच्चे उड़ गए। वहीं कार सवार 3 युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पड़ाव थाना पुलिस मौके पर पहुंची, पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल पोस्ट मर्टम के लिए रखवाया। पुलिस मामले की कार्रवाई करने में जुटी है।

देर रात अंबाला में भयानक सड़क हादसा हो गया। जिसमें कार सवार तीन युवकों की मौत हो गई! प्रत्यक्षदर्शी रवि शर्मा ने बताया कि एक “वरना कार” शाहाबाद की तरफ से तेज गति से आ रही थी जो अचानक ही डिवाइडर पर करके अंबाला शहर की तरफ से शाहबाद जा रहे ट्रक से सीधी जा टकराई। टक्कर इतनी भयानक थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कार सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई! मौके पर पहुंची भीड़ ने दरवाजे तोड़कर शवों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी!

सूचना मिलते ही पड़ाव थाना प्रभारी तथा लाल कुर्ती चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे। उन्होंने मौके पर पहुंचकर सड़क पर लगे जाम को खुलवाया तथा मृतक युवको के परिजनों को सूचित किया! लाल कुर्ती पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि देर रात उन्हें सूचना मिली थी कि नेशनल हाइवे पर CSD कैंटीन के सामने एक वरना कार और कंटेनर की टक्कर हो गई है। जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां कार सवार तीनों युवकों की मौत हो गई थी। जिनकी शिनाख्त अंबाला शहर कैंथ माजरी निवासी अशोक कुमार और राहुल और वीरेंद्र शाहबाद के निवासी के तौर पर हुई है। चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह ने बताया कि यह तीनों शाहाबाद में बिजनेस करते हैं और अशोक कुमार को कैंथ माजरी अंबाला छोड़ने आ रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया! फिलहाल मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और तीनों के शवों को अंबाला कैंट नागरिक का साल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है! पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है!

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें