वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMBALA TODAY NEWS विदेश भेजने के नाम पर 10 लाख रुपए हड़प लिए

1

यमुनानगर/रादौर। गांव सिकंदरा के एक युवक को विदेश भेजने के नाम पर एक व्यक्ति ने 10 लाख 65 हजार रूपये हड़प लिये। 25 वर्षिय युवक को पुर्तगाल मेें लाखों रूपये लेकर वर्क परमिट दिलवाने का वायदा किया गया था। लेकिन युवक को पुर्तगाल की बजाय सर्बिया (रूस) में छोड दिया गया। लगभग 2 महीने सर्बिया रहने के बाद युवक वापिस देश लौटा और मामले की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस प्रभावित युवक की शिकायत पर एक व्यक्ति के विरूद्ध धारा 406, 420, 506 व 10 ईमीग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गांव सिकंदरा निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह विदेश जाकर रोजगार कमाना चाहता था। जिसको लेकर 5 अक्तुबर 2018 को उसकी मुलाकात सौरभ शर्मा निवासी, न्यू कालौनी, यमुनानगर से हुई। सौरभ शर्मा ने उसे बताया कि वह काफी लोगों को वर्क परमिट पर पुर्तगाल भेज चुका है।

Ambala Today News : जिम्नास्टिक के खिलाड़ियों को मिलेगी नई पहचान, जर्मनी से मंगवाए गए एक करोड़ 28 लाख रुपए की लागत के इंस्ट्रूमेंट: अनिल विज

इसके लिए उसे 10 लाख रूपये देने होगें। जिसके बाद वह उसकी बातों मेंं आ गया। उसने वीजा लगवाने के लिए अपना पासपोर्ट व आईडी सौरभ शर्मा के हवाले कर दी। जिसके बाद उसे बताया गया कि पहले उसका वीजा रूस जाने के लिए लगाया जायेगा। बाद में उसे रूस से पुर्तगाल भेजा जायेगा। 25 अप्रैल 2019 को उसे रूस का वीजा लगवाकर दिया गया और उससे 1 लाख रूपया लिया गया। उसका 1 मई से 7 मई 2019 तक का रूस का वीजा लगवाया गया। 3 मई को उसकी अमृतसर हवाई अडडे से रूस के लिए फलाईट बुक करवाई गई। सौरभ शर्मा भी उसके साथ फलाईंट से रूस गया था। इस दौरान रूस पहुंचकर सौरभ शर्मा ने राजेंद्र कुमार के परिवार के लोगों को फोन कर 1 लाख 15 हजार रूपये भेजने के लिए कहा। जिस पर राजेंद्र कुमार के परिवार के लोगों ने सौरभ शर्मा को राशि भेज दी। उसके बाद सौरभ शर्मा राजेंद्र कुमार को सर्बिया ले गया। जहां उसे बताया कि सर्बिया से उसे पुर्तगाल भेजा जायेगा। उसके बाद सौरभ शर्मा ने राजेंद्र कुमार के परिवार से वीजा लगवाने के नाम पर 8 लाख 50 हजार रूपये की मांग की।

Ambala Today News : टावर लगाने संबधी विषय पर जिन कंपनियों ने मापदंड पूरे नहीं किए, उनके आवेदन निरस्त माने जाएगे:डीसी अशोक शर्मा

सौरभ शर्मा राजेंद्र कुमार को सर्बिया छोडकर वापिस देश लौट आया। इस दौरान सौरभ शर्मा ने 13 जून 2019 को राजेंद्र कुमार के गांव सिकंदरा मेें उसके घर पहुंचकर दयालाराम व राजेंंद्र के भाई प्रवीन कुमार की मौजूदगी में 8 लाख 50 हजार रूपये वीजा लगवाने के नाम पर वसूल किये। आरोप है कि सौरभ शर्मा ने वीजा लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की राशि वसूलने बावजूद राजेंद्र कुमार को पुर्तगाल नहीं भिजवाया। बाद में राजेंद्र कुमार ने 35 हजार रूपये की टिकट खरीदी और वापिस देश लौट कर सौरभ शर्मा से उसकी लाखों रूपये की राशि उसे वापिस करने की मांग की। लेकिन सौरभ शर्मा टाल मटौल करता रहा और राजेंद्र को उसकी राशि वापिस नहीं की। राजेंद्र को राशि वापिस मांगने पर जान से मारने की धमकी दी गई। जिसके बाद राजेंद्र ने मामले की शिकायत रादौर पुलिस को दी। रादौर पुलिस ने राजेंंद्र की शिकायत पर सौरभ शर्मा के विरूद्ध जालसाजी का मामला दर्ज किया। मामले में नामजद व्यक्ति को अभी गिरफतार नहीं किया गया है।

Ambala Today News : अंबाला शहर राजकीय बहुतकनीकी संस्थान के छात्रों ने बनाई आधुनिक साइकिल, पढिए क्या है खासियत

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.