वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala news todayविधायक असीम गोयल नन्यौला ने राफेल के आने पर जताई खुशी, लड्बांटकर लहराया तिरंगा

अम्बाला।  अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने अम्बाला में राफेल के आगमन पर आज पूर्व सैनिकों, भाजपा कार्यकर्ताओं व लोगों के साथ शहर के लोक निर्माण विश्राम गृह में तिरंगा लहराते हुए, भारत माता की जय, नाचते हुए व लडूड खिलाकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राफेल भारत की सुरक्षा का सबसे बड़ा रक्षक बनने का काम करेगा। विधायक असीम गोयल ने कहा कि आज पूरे भारत के लिए बड़ा ही खुशी का दिन है और अम्बाला के लिए तो यह सौभाग्य की बात है कि राफेल की अम्बाला के एयरबेस मे तैनाती होगी। अम्बाला इस ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। राफेल आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्त्र है और इसके वायुसेना में शामिल होने से सेना को मजबूती मिलेगी। अम्बाला का ऐयरबेस स्टेशन चाईना और पाकिस्तान के मध्य देश की सीमाओं की रक्षा के लिए प्रहरी का काम करेगा।

ambala news today गृहमंत्री अनिल विज ने सुपरसोनिक राफेल विमानों की सकुशल लैंडिंग को लेकर वायु वीरों को दी बधाई

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने कहा कि राफेल के आने से पाकिस्तान और चाईना को करारी शिकस्त मिलेगी। उन्होनें कहा कि कोरोना का समय होने के कारण आज उन्होंने कार्यकत्र्ताओं के साथ सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए जश्र मनाने का काम किया हैं। यदि कोरोना का समय न होता तो आज पूरे अम्बाला जिले में गली-गली में पटाखों व रंगों के माध्यम से लोग अपनी खुशी का इजहार करते। उन्होनें कहा कि अम्बाला वीरों की भूमि हैं। वर्ष 1857 में स्वतन्त्रता संग्राम की पहली चिंगारी मेरठ से पहले अम्बाला से फूटी थी और आज राफेल के अम्बाला एयरबेस में शामिल होने से सैनिकों के साथ-साथ अम्बाला का भी गौरव बढ़ा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इससे पहले जगुआर की भी यहां पर तैनाती हो चूकी हैं। राफेल की तैनाती होना अम्बाला जिले के प्रत्येक व्यक्ति के लिए गर्व का क्षण हैं।

ambala today news डीसी  अशोक कुमार शर्मा ने  लघु सचिवालय, सिविल अस्पताल व तारामंडल के निर्माण  कार्य का किया निरीक्षण

अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने यह भी कहा कि अम्बाला सौभाग्यशाली हैं कि इस वर्ष तीन दीपावली मनाने का सौभाग्य मिला हैं। पहला सौभाग्य आज है कि राफेल का अम्बाला ऐयरबेस में शामिल होना, दूसरा पांच अगस्त को अयोध्या में राम मन्दिर का शुभारम्भ व तीसरा आने वालीे दीपावली का पर्व शामिल हैं। उन्होंने कहा कि राम मन्दिर का निर्माण हमारे पूर्वजों का सपना था, जो अब साकार होने जा रहा हैं। अम्बाला शहर के विधायक असीम गोयल नन्यौला ने अम्बाला वासियों से अपील की कि वे आज शाम के समय 7 से 8 बजे के बीच वे जहां पर भी हों, चाहें दुकान पर, संस्थानों में या अपने घरों में हों, सभी लाईटें जलाकर दीपावली की तरह पर्व मनाकर इस कार्य के लिए अपनी खुशी व्यक्त करें। उन्होनें यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की सेनाओं को मजबूती मिली हैं। जब भी दुश्मन ने भारत की ओर आंख दिखाने का प्रयास किया हैं तो हमारी सेना ने उनके घर में घुसकर उसे मुंहतोड़ जवाब देने का काम किया हैं। इस मौके पर भूतपूर्व सैनिक हरजेन्द्र ज्योति, सुबेदार हरबंस सिंह, केदारनाथ शर्मा, विनय शर्मा, चन्द्रमोहन फौजी, मनदीप राणा, संदीप सचदेवा, रितेश गोयल, अमन सूद, मुकेश धीमान शंटी, अनिल गुप्ता, संजीव टोनी, सौरभ गुप्ता, राजेश गोयल, प्रीतम गिल, श्याम सुन्दर, अर्पित अग्रवाल, शिवम सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहें।

ambala today newsबीडीपीओ कार्यालय के पंचायती विभाग मेंं बडे अधिकारी कोरोना पॉजीटिव

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.