वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news कपास की खरीद 1 अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारतीय कपास निगम के माध्यम से की जाएगी, हरियाणा में कपास खरीद केंद्रों की संख्या भी बढाई जाएगी

चंडीगढ़कपास की खरीद 1 अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारतीय कपास निगम के माध्यम से की जाएगी। हरियाणा में कपास खरीद केंद्रों की संख्या भी बढाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि हरियाणा में कपास की खरीद को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व  उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने केंद्रीय वस्त्र मंत्री श्रीमती स्मृति जुबिन इरानी से नई दिल्ली में  बैठक की। बैठक में कपास खरीद प्रकिया के संदर्भ केंद्रीय वस्त्र मंत्री से विचार-विमर्श हुआ। बैठक के उपरांत हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल व  उपमुख्यमंत्री श्री दुष्यंत चौटाला ने मीडिया से बातचीत की। मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने मीडिया से बातचीत करते हुए बताया कि भारतीय कपास निगम द्वारा 1 अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर  कपास की खरीद की जाएगी। ambala today news कपास की खरीद 1 अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारतीय कपास निगम के माध्यम से की जाएगी, हरियाणा में कपास खरीद केंद्रों की संख्या भी बढाई जाएगी

ambala today news हरियाणा सरकार का प्रयास है कि हमारा प्रदेश समृद्ध हो और उद्योगों में प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर मुहैया हों: हरियाणा मुख्यमंत्री  मनोहर लाल

 

हरियाणा में पिछले वर्ष कपास खरीद केंद्रों की संख्या 20 थी, जो इस बार बढाकर 40 की जा रही है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कपास खरीद प्रकिया के दौरान कपास के संदर्भ में पहले से निर्धारित 12 प्रतिशत तक नमी के मापदंड का भारतीय कपास निगम द्वारा अनुसरण किया जाएगा और इसमें कोई परिवर्तन किए जाने की सहमति नहीं दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा पिछले वर्ष प्रदेश में कुल कपास उत्पादन की  30 प्रतिशत ही खरीद हो सकी थी। इस बार भारतीय कपास निगम द्वारा किसानों की कपास की शत प्रतिशत खरीद की जाएगी। आढतियों के माध्यम से 1.25 प्रतिशत कमीशन प्रणाली पर खरीद किए जाने के सुझाव पर मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस संदर्भ में केंद्र की ओर से कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। गत वर्ष भी कपास की खरीद आढतियों के माध्यम नहीं की गई थी। धान खरीद प्रबंधों के संदर्भ में हरियाणा के मुख्यमंत्री ने कहा कि धान मंडियों में आना प्रारंभ हो गया है। खरीद से संबंधित सभी प्रबंध सुनिश्चित किए हुए हैं। ambala today news कपास की खरीद 1 अक्तूबर से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर भारतीय कपास निगम के माध्यम से की जाएगी, हरियाणा में कपास खरीद केंद्रों की संख्या भी बढाई जाएगी

ambala today news हरियाणा में ‘खेलो-इंडिया’ खेल अनूठे अंदाज में होंगे:राज्य मंत्री सरदार संदीप सिंह

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें