वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news डीसी अशोक शर्मा ने इन विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश

अम्बाला- उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने  अम्बाला छावनी में चल रहे विकास कार्यों के तहत लघु सचिवालय, स्पोर्टस होस्टल, सुभाष पार्क व अम्बाला-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक बनाये जा रहे शहीदी स्मारक के निर्माण कार्यों का जायजा लेते हुए वहां की जानकारी ली। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों से क्या-क्या निर्माण कार्य कर लिए गये हैं और आगे क्या-क्या किए जाने हैं इस बारे भी जानकारी लेते हुए उन्हें सभी कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिये ताकि परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जा सके और लोगों को इनकी सुविधा का लाभ मिल सके।  उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने सबसे पहले सुभाष पार्क में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर उपस्थित नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता से निर्माण कार्यों की विस्तारपूर्वक जानकारी ली। निर्माण कार्यों के तहत यहां पर झील के साथ-साथ चल रहे अन्य निर्माण कार्यों के बारे में जाना। सम्बन्धित अधिकारियों ने उपायुक्त को बताया कि सभी कार्य तीव्र गति से किए जा रहे हैं। निर्माण कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ समय अवधि के तहत पूरा करने का काम किया जायेगा। ambala today news डीसी अशोक शर्मा ने इन विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
इसके उपरांत उपायुक्त ने वार हीरोज स्टेडियम के सामने बनाये जा रहे स्पोर्टस होस्टल का भी निरीक्षण करते हुए वहां के निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उपायुक्त ने यहां पर खिलाडिय़ों के लिए बनाये गये कमरों के साथ-साथ प्रशिक्षकों के लिए बनाये गये कमरे, लिफ्ट की व्यवस्था के साथ-साथ अन्य निर्माण कार्यों के बारे में भी जाना। लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता निशांत ने उपायुक्त को बताया कि स्पोर्टस होस्टल का निर्माण कार्य तेजी से किया गया है, सभी कार्य कर लिए गये हैं, शेष जो कार्य बचे हैं उन्हें जल्द करते हुए खिलाडिय़ों को यह सुविधा उपलब्ध करवा दी जायेगी। उपायुक्त ने इसके उपरांत अम्बाला छावनी में बनाये जा रहे लघु सचिवालय के निर्माण कार्य का भी जायजा लेते हुए वहां पर अभी तक किए जा चुके कार्यों के बारे में सम्बन्धित अधिकारियों से जानकारी ली। कार्यकारी अभियंता निशांत कुमार ने बताया कि लघु सचिवालय का कार्य तेजी से करने का काम किया जा रहा है और इसे पूरा करने की अवधि 26 नवम्बर 2021 है लेकिन इसे समय अवधि से पहले ही पूरा करवाते हुए लोगों यह सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। उपायुक्त ने इसके बाद अम्बाला-दिल्ली राजमार्ग के नजदीक बनाये जा रहे शहीदी स्मारक के निर्माण कार्य का भी जायजा लेते हुए वहां पर भी किए गये निर्माण कार्यों से सम्बन्धित जानकारी ली। सम्बन्धित एंजैसी व विभाग के अधिकारियों ने उपायुक्त को निर्माण कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर एसडीएम सुभाष चंद्र सिहाग, कार्यकारी अभियंता निशांत, एसडीओ रितेश व नगर परिषद के सम्बन्धित अधिकारीगण के साथ-साथ एंजैसी के प्रतिनिधि मौजूद रहे।  ambala today news डीसी अशोक शर्मा ने इन विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए यह निर्देश
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें