वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news नए अध्यादेशों से न तो किसानों को नुकसान है और न ही मण्डियां बंद हो रही हैं, केवल नुकसान है तो बिचौलियों को

चंडीगढ़- हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री जे पी दलाल ने कहा कि सरकार की नीतियां व नीयत विकास के काम करने की है तथा केन्द्र में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी व हरियाणा में मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल का नेतृत्व एक सक्षम नेतृत्व है। किसान हित में पारित तीन कृषि अध्यादेशों के नाम पर विपक्ष किसानों को बहकाने व भटकाने का जो कार्य कर रहा है, वह केवल मीडिया की हैडलाइन बनने व अपनी राजनीति बचाने के लिए है।  श्री दलाल यहां एक पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधित कर रहे थे। ambala today news नए अध्यादेशों से न तो किसानों को नुकसान है और न ही मण्डियां बंद हो रही हैं, केवल नुकसान है तो बिचौलियों को

ambala today news शहर में खड़े कंडम वाहन बिगाड़ रहे शहर की सूरत, मालिकों ने नहीं उठाए तो नगर निगम करेगा जब्त

एक प्रश्न के उत्तर में श्री दलाल ने कहा कि आज 21वीं सदी का युवा तेजी से विकास चाहता है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में पडऩे वाले हरियाणा के सभी जिलों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। गोहाना व बरोदा से दो नए राष्ट्रीय राजमार्ग निकल रहे हैं, जो इस क्षेत्र में विकास का नया अध्याय जोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी का उम्मीदवार निश्चित रूप से जीतेगा। बरोदा विधानसभा क्षेत्र में 54 गांव पड़ते हैं और यह पूरी तरह से ग्रामीण क्षेत्र है। लोगों ने हमें आशीर्वाद दिया है।  कल से आरम्भ हो रहे हरियाणा विधानसभा के सत्र की तैयारियों के सम्बन्ध में पूछे गए एक प्रश्न के उत्तर में श्री दलाल ने कहा कि किसान व किसानी के लिए वे कहीं भी चर्चा को तैयार हैं, चाहे वह विधानसभा सदन हो या बाहर। इनेलो द्वारा कृषि अध्यादेशों पर प्राइवेट बिल लाए जाने की सम्भावनाओं पर श्री दलाल ने कहा कि किसान हित में सरकार हमेशा अच्छे सुझावों पर विचार के लिए तैयार है। एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री दलाल ने कहा कि नए अध्यादेशों से न तो किसानों को नुकसान है और न ही मण्डियां बंद हो रही हैं। केवल नुकसान है तो बिचौलियों को। ambala today news नए अध्यादेशों से न तो किसानों को नुकसान है और न ही मण्डियां बंद हो रही हैं, केवल नुकसान है तो बिचौलियों को

ambala today news पढ़िए खबर: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को दिए निर्देश, किसानों को हर हाल में सात दिन में करें भुगतान

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment