वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी को दिए आदेश, लव जिहाद के मामलों का खाका तैयार करेगी पुलिस

अंबाला। हरियाणा में अब पुलिस हरियाणा बनने की शुरूआत से लेकर अब तक के लव जिहाद के मामलों का खाका तैयार करेगी। इस बात के आदेश गृह मंत्री अनिल विज ने डीजीपी हरियाणा को दे दिए हैं। विज ने कहा कि लव जिहाद का मामला बेहद गंभीर होता जा रहा है तो इसके ऊपर कानून बनाना बहुत जरुरी होता जा रहा है और इसीलिए डीजीपी को कहा गया है कि जब से हरियाणा बना है तब से हरियाणा में इस तरह के धर्म परिवर्तन करके शादी करवाने के, या शादी करके बाद में धर्म परिवर्तन करवाया हो ऐसे सभी मामले सामने लाए जाएगे।

राहुल गांधी पर अनिल विज ने कसा तंज

बिहार चुनावों में वोटिंग मशीन और मीडिया पर टिप्पणी कर कांग्रेसी युवराज राहुल गांधी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। राहुल गाँधी की टिप्पणी को लेकर अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने तंज कसा है। अनिल विज ने राहुल गांधी को बच्चा करार दिया और कहा कि उसे अभी समझ नहीं है कि क्या सामान किसका होता है। विज ने कहा कि वोटिंग मशीन चुनाव आयोग की होती है और मीडिया स्वतन्त्र है। राहुल गाँधी कब क्या बोल दें कुछ पता नहीं लगता।

पुलिस को दिए आदेश बिना मास्क के कोई भी व्यक्ति नजर ना आए

दिल्ली में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामलों को देखकर अब हरियाणा सरकार सख्त हो गई है। हरियाणा में कोरोना फिर विकराल रूप न ले जाये इससे बचने के लिए अब प्रदेश के स्वास्थ्य एंव गृह मंत्री अनिल विज सख्त आदेश जारी कर दिए हैं। विज ने स्वास्थ्य विभाग के साथ साथ पुलिस को भी ये आदेश दे दिए हैं कि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क के नजर नहीं आना चाहिए। विज ने बताया कि बिना मास्क के घूमने वाले लोगों के चालान काटने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। ambala today news गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी को दिए आदेश, लव जिहाद के मामलों का खाका तैयार करेगी पुलिस

ambala today news पढ़िए खबर: किसने कहा कि  रिटायर्ड हुए कर्मचारियों से नगर निगम नहीं लेगा काम, युवाओं को मिलेगा मौका

पाकिस्तान सिर्फ और सिर्फ हमारा इस्तेमाल करता है

पाकिस्तान में करतारपुर साहिब को आईएसआई की निगरानी में रखने का मामला भी अब गर्माता जा रहा है। इस मामले पर भी अनिल विज ने पाकिस्तान को आड़े हाथों लिया और पाकिस्तान पर जमकर बरसे। विज ने कहा कि पाकिस्तान हमारा मित्र नहीं है और न कोई काम हमारे अच्छे के लिए करता है। विज ने कहा कि जो लोग सोचते हैं कि पाकिस्तान हमारे भले या भावना के लिए काम करता है तो ऐसा बिलकुल भी नहीं है पाकिस्तान सिर्फ और सिर्फ हमारा इस्तेमाल करता है।

एसिड अटैक के आरोपी पर एक लाख रुपए रखा ईनाम

हरियाणा के पानीपत में महिला पर हुए एसिड अटैक मामले में पुलिस के हाथ अभी तक खाली हैं। इस मामले पर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज ने प्रतिक्रिया दी। विज ने बताया कि एसिड अटैक के आरोपी पर 1 लाख रुपए का इनाम रखा गया है। इसके साथ ही जो उउळश् फुटेज सामने आई है उसमें कुछ क्लियर न दिख पाने के चलते आरोपी अभी गिरफ्त के बाहर है लेकिन मामले में तफ्तीश जारी है। विज की मानें तो उउळश् फुटेज पीड़ित महिला और उसके पति को दिखाई गई, लेकिन उन्होंने भी आरोपी की पहचान नहीं की है।

हड़ताल का नही बनता कोई औचित्य

पंजाब में रेलवे ट्रैक पर धरने पर बैठे किसानों और उसकी वजह से रद्द हो रही ट्रेनों के चलते रेलवे को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सरकार कैसे किसानों को समझाएगी, इस सवाल के जवाब में विज ने कहा कि किसानों की फसल की खरीद हो चुकी है और वो भी मंडी में एमएसपी पर खरीदी गई है। जिसके बाद बहुत से किसानों के बात समझ में आ गई है और सभी के खाते में रुपए भी आ गए हैं ऐसे में हड़ताल का औचित्य नहीं बनता। ambala today news गृहमंत्री अनिल विज ने डीजीपी को दिए आदेश, लव जिहाद के मामलों का खाका तैयार करेगी पुलिस

ambala today news अगले सप्ताह तक प्रदेश की सभी  सहकारी चीनी मिलों में गन्ना की पिराई शुरू कर दी जाएगी:मंत्री डा0 बनवारी लाल

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें