वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर ओर जानिए क्यू किया जा रहा, हरियाणा राज्य के 16 जिलों में कल्ब फुट क्लिनिक का शुभारम्भ किया जाएगा:सिविल सर्जन

यमुनानगर (अंबाला कवरेज) सिविल सर्जन यमुनानगर कार्यालय में सिविल सर्जन डॉ. विजय दहिया तथा मीरेक्ल फीट इन्डिया नामक संस्था के सदस्यों ब्रॉंच मैनेजर रंणजोत सिंह व कोर्डिनेटर राहुल के मध्य एक बैठक का आयोजन हुआ, जिसका उद्देश्य राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अन्तर्गत कल्ब फुट बीमारी (बच्चों के टेडे-मेडे पैरों) के इलाज हेतु जिला यमुनानगर में कल्ब फुट क्लिनिक का आरम्भ करना है। इस बैठक के दौरान उप-सिविल सर्जन (स्कूल हैल्थ) डॉ. बुलबुल कटारिया, डॉ. अनुराग गुप्ता तथा कोर्डिनेटर अरूण कुमार उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन डॉ.विजय दहिया ने बताया की राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन हरियाणा तथा मीरेक्ल फीट इन्डिया के मध्य एक एम.ओ.यू. (समझौता) हुआ है,जिसके तहत हरियाणा राज्य के 16 जिलों में कल्ब फुट क्लिनिक का शुभारम्भ किया जायेगा। उन्होंनें बताया कि 16 जिलों में से जिला यमुनानगर में सबसे पहले इस क्लिनिक का आरम्भ किया जायेगा तथा इसमें कल्ब फुट बीमारी से ग्रस्त बच्चों का मुफत ईलाज होगा।

today news पढ़िए खबर:नगर निगम ने बाजार से निकाली कारागस वैन, सड़क पर रखा सामान किया जब्त 

इलाज के दौरान प्लास्टर, जूतों के साथ-साथ यदि सर्जरी की आवश्यकता हुई तो सभी सूविधाएँ संस्था द्वारा मुफत उपलब्ध कराई जायगी। सिविल सर्जन डॉं. विजय दहिया ने जानकारी देते हुये बताया कि जिला यमुनानगर में पहले से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन द्वारा राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत जन्म से 18 वर्ष तक की आयु के बच्चों को सभी स्वास्थ्य सेवाए मुफत उपलब्ध कराई जाती हैं तथा यदि किसी बच्चे में जन्म से कोई दोष या विकृति हो तो उसका उपचार भी कराया जाता है तथा अब इसी कडी में स्वास्थ्य विभाग यमुनानगर व मीरेक्ल फीट इन्डिया के संयुक्त प्रयासों से मुकन्द लाल जिला नागरिक अस्पताल यमुनानगर में 29 जुलाई 2020 को कल्ब फुट क्लिनिक का शुभारम्भ किया जायेगा, जिससे बच्चों का उपचार जिले में ही सम्भव होगा तथा सप्ताह में एक दिन प्रति शुक्रवार को कल्ब फुट से ग्रस्त बच्चों का उपचार किया जायेगा।

today news पढ़िए खबर जिला के कौन-कौन से 12 क्षेत्र हुए कंटैनमैंट जोन मुक्त: उपायुक्त

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें