वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news हरियाणा में 1300 करोड़ की लागत से बनेगा करनाल पूर्वी बाइपास, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में खर्च होंगे इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट

चंडीगढ़- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री मनोहर लाल ने यातायात की दृष्टि से एक राहतभरी  घोषणा करते हुए कहा कि करनाल में पूर्वी बाईपास बनेगा। राष्ट्रीय राजमार्ग अथॉरिटी से इसकी मंजूरी हो गई है। बाईपास की लम्बाई 35 किलोमीटर रहेगी और यह 7 मीटर चौड़ा होगा तथा इस पर 1300 करोड़ रूपये की राशि खर्च होगी। नया बाईपास जीटी रोड मधुबन व कुटेल के बीच से शुरू होकर झंझाड़ी गांव में जीटी रोड पर आकर मिलेगा, इसके आस-पास लगते सभी गांव बाईपास से जुड़ जाएंगे। मुख्यमंत्री  रविवार को शहर के दीनबंधु चौधरी छोटू राम नमस्ते चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में नागरिकों से रूबरू थे। उन्होंने इस अवसर पर नवनिर्मित नमस्ते प्रतिरूप का लोकार्पण और दानवीर कर्ण के नाम से भव्य स्वागत द्वार का उद्घाटन किया। स्वागत द्वार पर 45 लाख रूपये तथा नमस्ते की आकृति के निर्माण पर 15 लाख रूपये की राशि खर्च हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह स्थल मनोरम हो गया है। दानवीर कर्ण वेलकम गेट को नया बनाया गया है, जबकि नमस्ते को धरातल से 25 फुट ऊँचा कर नवस्वरूप में स्थापित किया गया है, चौधरी छोटू राम प्रतिमा स्थल का भी सौंदर्यीकरण किया गया है। इसी जगह पर एन्वायरमेंटल सेंसर एलईडी स्क्रीन भी स्थापित की गई है। इससे शहर की हवा में पीपीएम, प्रदूषण की मात्रा, तापमान और पापुलेशन जैसे फीचर स्क्रीन पर दिखाई देते रहेंगे। नमस्ते चौक पर एन.एच. फ्लाईओवर से यह चीजे ठीक से दिखाई दें, इसके लिए एलईडी स्क्रीन का साईज 8 गुणा 8 से बढ़ाकर 12 गुणा 12 तथा ऊंचाई 50 फुट तक की जाएगी। इसी प्रकार चौधरी छोटू राम प्रतिमा को भी 24 फुट ऊंचा किया जाएगा। ambala today news हरियाणा में 1300 करोड़ की लागत से बनेगा करनाल पूर्वी बाइपास, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में खर्च होंगे इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट

ambala today news मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने क्यों कहा कि राहुल गांधी के पास कोई काम है नहीं, वे काम ढूंढकर आते है, पढ़िए पूरी खबर

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल शहर के सभी प्रवेश मार्गों पर 8 वेलकम गेट बनाए जाने की योजना के तहत आज दानवीर कर्ण के नाम से दूसरा एंट्री जनता को समर्पित हो चुका है, इससे पहले बलड़ी बाईपास पर श्रीमद् भगवद् गीता द्वार का उद्घाटन किया गया था। दो गेटों पर काम तेजी से चल रहा है, जबकि शेष 4 गेट भी बनाए जाएंगे। उन्होंने करतल ध्वनि के बीच कहा कि करनाल शहर के विकास को लेकर अभी संतोष करने की जरूरत नहीं है, जो भी नए विचार आएंगे, उनकी फिजीबिल्टी जांच कर उन्हें मूर्तरूप दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि करनाल शहर स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित हो रहा है। इस शहर पर 1000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। अभी तक 350 करोड़ रुपये के कार्य स्मार्ट सिटी के तहत प्रगति पर हैं। उन्होंने कहा कि इनमें से 500 करोड़ रुपये केन्द्र सरकार व 500 करोड़ राज्य सरकार की ओर से दिए गए हैं। इस अवसर पर महापौर रेणु बाला गुप्ता ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वागत कर उन्हें विकास पुरूष कहा। उन्होंने कहा कि नमस्ते चौक पर वेलकम गेट की मांग काफी दिनो से थी, जो आज पूरी हो गई है, इसके लिए उन्होंने शहर के समस्त नागरिकों को बधाई दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिलाध्यक्ष योगेन्द्र राणा, पूर्व अध्यक्ष जगमोहन आनन्द, केशकला बोर्ड हरियाणा के उपाध्यक्ष यशपाल ठाकुर, उपायुक्त एवं निगमायुक्त निशांत कुमार यादव, पूर्व विधायक नीलोखेड़ी भगवान दास कबीरपंथी, भाजपा नेता शमशेर नैन, शहरी भाजपा प्रधान प्रवीन लाठर, विभिन्न पार्षद और प्रबुद्घ नागरिक उपस्थित थे। ambala today news हरियाणा में 1300 करोड़ की लागत से बनेगा करनाल पूर्वी बाइपास, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में खर्च होंगे इतने करोड़, पढ़िए रिपोर्ट

ambala today news एसवाईएल को लेकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कही यह बड़ी बात, किसानों को लेकर भी बोले

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.