अम्बाला। नगर निगम, अम्बाला शहर मे बढ़ रही आवारा सुअरों की संख्या को देखते हुए नगर निगम अम्बाला द्वारा शहर मे घुम रहे आवारा सुअरों को पकडऩे के लिये निविदाएं आमंत्रित की गई। निविदा मे सफल राजीव कुमार पुत्र अशोक कुमार को कार्य अलॉट किया गया है। ठेकेदार द्वारा नगर निगम अम्बाला शहर के विभिन्न क्षेत्रो से अवारा सुअरों को पकड़ा जायेगा। यह कार्य फ ूल कुमार, सहायक सफई निरीक्षक, नगर निगम अम्बाला की देख-रेख मे किया जायेगा। इस कार्य के लिये एक शिकायत केन्द्र भी स्थापित किया गया है जिसका दुरभाष नम्बर 0171-2443747 व 99963-90402 है।






