वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news पढ़िए खबर: अंतोदय सरल पोर्टल पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर अंबाला को प्रदेश में कौन सा स्थान मिला

अम्बाला- अंत्योदय सरल पोर्टल पर जिला अम्बाला में सरकारी योजनाओं की बेहतर सुविधाएं और सेवाएं देने के दृष्टिगत प्रदेश में अम्बाला जिला प्रथम स्थान पर चल रहा हैं। उपायुक्त अशोक कुमार के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन की टीम ने इस लक्ष्य को हासिल किया हैं। उपायुक्त ने इस कार्य के लिए सभी को बधाई देते हुए आगे भी इसी उत्साह व लगन के साथ कार्य करने के लिए सम्बधिंत को कहा, ताकि आगे भी लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी देरी के सुचारू रूप से मिलता रहे। उपायुक्त अशोक कु मार ने इस संदर्भ में बताया कि अंतोदय सरल केन्द्र 39 विभागों की लगभग 542 सेवाएं अंतोदय सरल के माध्यम से लोगों को उपलब्ध करवा रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा नागरिकों को प्रदेश में क्रियान्वित सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता से समय अवधि के तहत मिल सकें, इसके लिए वर्ष 2017 में अंत्योदय सरल पोर्टल की शुरूआत की गई। इस पोर्टल का मुख्य उद्देश्य यही हैं कि कोई भी नागरिक सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए ऑनलाईन आवेदन कर सकता हैं। यानि एक ही छत के नीचे लोगों को विभिन्न विभागों की योजनाओं का लाभ मिल सके, इसके लिए इस पोर्टल की शुरूआत की गई। इस पोर्टल के तहत सम्बधित व्यक्ति द्वारा आवेदित योजना के ट्रेक की (ऑनलाईन) जानकारी मिल जाती है। ambala today news पढ़िए खबर: अंतोदय सरल पोर्टल पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर अंबाला को प्रदेश में कौन सा स्थान मिला
 उपायुक्त ने बताया कि जिला अम्बाला में इस पोर्टल के तहत 13 लाख आठ हजार पांच सौ सात आवेदन प्राप्त हुए थे। जिनमें से 12 लाख 87 हजार 650 प्रार्थियों क ी विभिन्न विभागों से सम्बधित योजनाओं का लाभ उन्हें देने का काम किया गया हैं। उन्होनें बताया कि इस प्रक्रिया के तहत जिला अम्बाला को प्रदेश में प्रथम स्थान मिला है। उपायुक्त अशोक कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन की टीम द्वारा शुरू से ही बेहतर तालमेल के साथ कार्य करते हुए लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पारदर्शिता एवं समय अवधि के तहत मिले इसके लिए कार्य किए जा रहे हैं। उनका भी पूरा प्रयास रहता है कि वे इस पोर्टल से सम्बधिंत यदि किसी भी व्यक्ति की कोई भी समस्या या शिकायत है उसका निवारण भी किया जाता हैं। इस संदर्भ में अधिकारियों को भी स्पष्ट निर्देश दिये गये हैं कि वे सभी सेवाओं को प्राथमिकता के आधार पर उपलब्ध करवाएं। अंत्योदय सरल पोर्टल बहुत ही सरल प्रक्रिया है। इस पर आमजन घर बैठकर ही ऑनलाईन सरकारी योजनाओं की जानकारी ले सकता है वहंी उनका लाभ लेने के लिए औपचारिकताएं पूरी करते हुए आवेदन भी कर सकता हैं। यानि पारदर्शिता एवं समय अवधि के तहत नागरिकों को उन द्वारा आवेदन की गई योजनाओं का लाभ मिल रहा हैं। जिला स्थित सरल केन्द्रों और अंतोदय सरल केन्द्रों के माध्यम से लोगों को स्कीमें और सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। अम्बाला शहर, अम्बाला छावनी के साथ-साथ नारायणगढ़ और बराड़ा में भी इस प्रकार की सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि स्कीमों का सम्बन्धित लोग भरपूर फायदा उठा सकें। ambala today news पढ़िए खबर: अंतोदय सरल पोर्टल पर बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाने पर अंबाला को प्रदेश में कौन सा स्थान मिला
Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.