वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala today news: पढ़िए खबर: डेंगू से बचाव को लेकर रात को भी फोगिंग कर रहे निगम कर्मी, क्या आपके वार्ड में हुई फोगिंग

अंबाला कवरेज @ यमुनानगर। डेंगू से बचाव को लेकर नगर निगम की ओर से अब रात को भी फोगिंग की जा रही है। कर्मचारी दिन रात हर वार्ड की हर कॉलोनी व मोहल्ले में जाकर फोगिंग कर रहे है। सभी वार्डों में दो-दो बार फोगिंग की जा चुकी है। अब निगम द्वारा तीसरे चरण में फा‌ेगिंग शुरू की गई है। इसके अलावा डेंगू प्रभावित इलाकों में विशेष तौर पर फोगिंग की जा रही है। नगर निगम आयुक्त अजय सिंह तोमर के निर्देशानुसार नगर निगम के जोन नंबर एक (वार्ड एक-11) में मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह व जोन नंबर दो (वार्ड 12-22) में मुख्य सफाई निरीक्षक सुरेंद्र चौपड़ा के नेतृत्व में फोगिंग की जा रही है।

मुख्य सफाई निरीक्षक हरजीत सिंह ने बताया कि दोनों जोन में फोगिंग के दो चरण पूरे हो चुके है। अब तीसरे चरण में फोगिंग शुरू कर दी गई है। इसके तहत हर वार्ड की हर कॉलोनी में नगर निगम द्वारा दो शिफ्टों में हर गली में जाकर गहनता से फोगिंग की जा रही है। पहली शिफ्ट में सुबह छह बजे से दोपहर बाद दो बजे तक और दूसरी शिफ्ट में दोपहर बाद दो बजे से रात दस बजे तक फोगिंग की जा रही है। कई जगह आधी रात तक निगम कर्मचारी फोगिंग कर रहे है। इसके अलावा जहां पर डेंगू का मरीज मिलता है। वहां पर विशेष रूप से फोगिंग करवाई जाती है। उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास पानी जमा न होना दे। जहां पानी जमा है। वहां पर तेल डाल दें। घर में रखे कूलर का पानी रोजाना बदलते रहे। ताकि उसमें मच्छर न पनप सके।

Ambala today news: पढ़िए खबर: डेंगू से बचाव को लेकर रात को भी फोगिंग कर रहे निगम कर्मी, क्या आपके वार्ड में हुई फोगिंग

Ambala today news: पढ़िए खबर: इंडियाज सुपर मॉडल मिस मिसेज व किड्स 2021 के मेगा शो सम्पन्न 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment