वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala today news: पढ़िए खबर: शो का चक्र पूरा हो चुका है यह कहना है सोनी सब के हीरो गायब मोड ऑन के हीरो ऊर्फ अभिषेक निगम का

अंबाला कवरेज @ मुंबई। सोनी सब का ‘हीरो- गायब मोड ऑन’ 30 अक्टूबर को अपने फैन्स और दर्शकों को खुशी-खुशी अलविदा कहने वाला है। बुराई पर अच्छाई की जीत के साथ इसका अंत होगा। इस शो में शुक्राचार्य (अजय गेही) और हीरो (अभिषेक निगम) के बीच अद्भुत युद्ध के साथ इस सफर का अंतिम पड़ाव देखने को मिलेगा। इस शो ने अपनी रोमांचक कहानी और दिलचस्प ट्विस्ट और हमारे हीरो के धमाकेदार एक्शन सीक्वेंस के साथ दर्शकों को बांध रखा है।

 

इस शो में अपने सफर के बारे में, अभिषेक निगम ने कहा, “मैं भी नहीं जानता कि आखिर कहाँ से शुरू करूँ, क्योंकि मेरे जेहन में ढेर सारी यादें बसी हैं। पूरी कास्ट के साथ शूटिंग के बीच में मस्ती करना, दूसरों पर कई तरह के प्रैंक करना मैं मिस करूँगा और खासकर इस सेट को, जहाँ का माहौल हमेशा ही जोश और प्यार से भरा रहता है। भले ही अब मैं आगे हीरो की भूमिका नहीं निभा पाऊँगा, लेकिन मैं ढेर सारी खूबसूरत यादें और सीख लेकर जा रहा हूँ। इस शो की मेरे दिल में खास जगह है और मुझे यहाँ बिताये गये हर पल की याद जरूर आयेगी। इस शो के साथ मेरा अनुभव कमाल का रहा है और इस सफर में मैंने काफी कुछ सीखा है। मुझे ऐसा लगता है कि इस किरदार के साथ मैं बहुत ही खूबसूरती से आगे बढ़ा हूँ और हीरो हमेशा मुझमें जिंदा रहेगा। मुझे ऐसा लगता है कि इस शो का चक्र पूरा हो चुका है और इस सेट पर ना आना और हीरो मोड में ना आ पाना मुझे खलेगा। मेरे फैन्स और दर्शकों को मेरा किरदार बहुत पसंद आया और ‘हीरो-गायब मोड ऑन’ के इस पूरे सफर में उन्होंने मेरे किरदार को सराहा। अब तक का यह सफर हमारे फैन्स की वजह से संभव हो पाया है, जिन्होंने हमेशा ही हमें पसंद किया और हम पर ढेर सारा प्यार लुटाया।Ambala today news: पढ़िए खबर: शो का चक्र पूरा हो चुका है यह कहना है सोनी सब के हीरो गायब मोड ऑन के हीरो ऊर्फ अभिषेक निगम का

Ambala today news: पढ़िए खबर: बजाज फाइनैंस लिमिटेड ने धमाकेदार तरीके से अपने दिवाली कैंपेन EMI है ना की शुरुआत की

 देखिये, सबके चहेते शो ‘हीरो- गायब मोड ऑन’, का आखिरी एपिसोड इस शनिवार 30 अक्टूबर को शाम 7.30 बजे सिर्फ सोनी सब पर

 

 

 

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें