ambala today news: पढ़िए खबर: तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान कल से, अंबाला में 951 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाने का रखा गया लक्ष्य

अंबाला कवरेज @ अंबाला। पल्स पोलियो अभियान (26 सितम्बर 2021 रविवार) को होना निश्चित हुआ है। आज हम गर्व से कह सकते है कि भारत देश पोलियो मुक्त है। लेकिन पडोसी देश जैसे कि पाकिस्तान अभी भी पोलियो से संक्रमित है। जिस वजह से हमें और ज्यादा सावधान रहना है। जिला अम्बाला मे बच्चों को पोलियो मुक्त रखने के लिए नियमित टीकाकरण में जिला 98.6 प्रतिशत की उपलब्धि प्राप्त किये हुए है तथा पल्स पोलियो के दौरान 100 प्रतिशत कवरेज की जाती है। इस अभियान को सफल बनाने हेतु प्रशासन के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है, जिसमें पोलियो वैक्सीन, प्रचार प्रसार व अन्य सामग्री सभी स्वास्थ्य केन्द्रों/पोलियो बूथों पर भेजी जा रही है।  सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह ने बताया कि वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए व आवश्यक सावधानियां बरतते हुए जन्म से 5 साल तक के 157924 बच्चों को दो बूदं पोलियो की  दवाई पिलाई जाएगी। पोलियो अभियान 26 सितम्बर से 28 सितम्बर 2021 तक होना निश्चित हुआ है। पल्स पोलियो अभियान में सभी विभागों के सहयोग से हम पोलियो रोग पर काबू पा सकें है सभी के लगातार प्रयास से जनवरी 2011 के बाद पूरे भारत मे कोई भी पोलियो केस नही निकला। उप सिविल सर्जन (प्रतिरक्षण) डा0 बेला शर्मा ने बताया कि जिला अम्बाला में 951 बूथों पर 2848 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, आंगनवाडी वर्कर, आशा सामाजिक कार्यकर्ता, नेहरू युवा कार्यकर्ता तथा विभिन्न गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों, पंचायती राज व जिला प्रशासंन के सहयोग से 0-5 वर्ष के 1,57924 बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिला के औद्योगिक क्षेत्र, निर्माणाधीन स्थल, झुग्गियों मे रह रहे कामगार मजदूरों के बच्चों को हाई रिस्क एरिया घोषित कर विशेष टीमें लगाई गई ताकि कोई भी बच्चा पोलियो खुराक से वंचित न रहे।ambala today news: पढ़िए खबर: तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान कल से, अंबाला में 951 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाने का रखा गया लक्ष्य

ambala today news: पढ़िए खबर:रात को भी बारिश में डटे रहे निगम कर्मी, नहीं होने दिया जलभराव

जिला में पोलियो अभियान को प्रभावी ढंग से सफल बनाने हेतु 139 गाडिय़ां, 48 मोबाईल टीम, 143 सुपरवाइंजरों व कार्यक्रम अधिकारियों की डियुटी लगाई गई है। अधिक से अधिक जिला वासियों को जागरूक करने हेतु प्रचार प्रसार गतिविधियों में शहरी क्षेत्र में गलियों, झुग्गियों, बस स्टेड, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर 31 रिक्शा द्वारा वैनर के साथ माईकिंग की जायेगी। वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए इस बार पोलियो अभियान में बच्चों को दवा पिलाते समय पूरी सावधानी बरती जाएगी। कोई भी पोलियो टीम बच्चों को खुद स्पर्श न करें, बल्कि बच्चे का मुहं खुलवाने के लिए मां या परिजनो की मदद लें। इस दौरान सभी टीम के सदस्यों को मास्क पहनकर व शारीरिक दूरी बनाकर रखना होगा। इसके अलावा हाथों को बार- बार सैनीटाइज करना अनिवार्य होगा। सिविल सर्जन, अम्बाला डा0 कुलदीप सिंह का कहना है कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ सभी सम्बन्धित विभाग पूर्ण सहयोग करे। पोलियो का करो ऐसा उपाय, चाहे तो भी लोट न पाये।ambala today news: पढ़िए खबर: तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान कल से, अंबाला में 951 बूथों पर पोलियो खुराक पिलाने का रखा गया लक्ष्य

ambala today news: मेयर से मिले डेयरी संचालक, शिफ्ट होने के लिए मांगा अतिरिक्त समय

Leave a Comment

और पढ़ें