वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news: पढ़िए खबर: आज़ाद ने घोषित किया हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी

जय और किन्नरी मेहता द्वारा निर्मित यह शो 11 अक्टूबर को रात 8:30 बजे लॉन्च होगा

अंबाला कवरेज @ मुंबई। शो के प्रोमोज़ अपने आकर्षक वन-लाइनर्स और दिलचस्प चरित्र चित्रण के चलते शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। इसका नाम तो और भी लुभावना है – हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी और इस समय के सबसे नए चैनल आज़ाद पर है, जो भारत के गांव प्रेमियों का पहला मनोरंजन चैनल है। नवरात्रि के शुभ अवसर पर 11 अक्टूबर 2021 को रात 8:30 बजे लॉन्च हो रहा हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी, भारतीय टेलीविजन पर सबसे मनोरंजक ड्रामा साबित होगा। यह एक मजेदार ट्विस्ट वाला सास-बहू शो है! इसमें टेलीविजन पर पहली बार एक ऐसी सास दिखाई जाएगी, जो ‘दोहरी ज़िंदगी’ जीती है। एक ओर तो वो बड़ी आज्ञाकारी और जिम्मेदार गृहिणी है और दूसरी ओर एक बेहद ईमानदार और सख्त ‘थानेदार’, जो बड़ी सहजता से बुलेट चलाती है। उसकी बहू एक निडर, शरारती, ज़िद्दी युवा महिला है जो बड़ी खुशमिजाज़ है लेकिन दिल से एक नाउम्मीद रोमांटिक भी है। इस शो का असली कॉमिक एलिमेंट उनका रिश्ता है। उनका साथ देने वाले प्रतिभाशाली कलाकारों की टुकड़ी हंसी के हंगामे को और बढ़ाती है। वे लगातार अपने विरोधी एजेंडे पर असहमति जताने के लिए सहमत रहते हैं, जिससे बड़ी मजेदार स्थितियां पैदा होती हैं और फिर गुदगुदाने वाली नोकझोंक होती है।

प्रस्तुत हैं इस शो के कलाकार जिनके किरदार यकीनन  दर्शकों को पसंद आएंगे:

 

 

 

  1. पुष्पी (कशिश दुग्गल द्वारा अभिनीत)

दिल्ली में जन्मी और पली बढ़ी कशिश दुग्गल ने विषकन्या – एक अनोखी प्रेम कहानी, हैलो प्रतिभा, मुंहबोली शादी, बाल गोपाल करे धमाल सहित 100 से अधिक टीवी सीरीज़ और विश्वास, विद्रोह और आखिरी दस्तक जैसी फिल्मों में काम किया है। वो अपने थिएटर के वर्षों में काफी मशहूर हुईं और उस सर्कल में डीडी क्वीन के रूप में जानी जाती हैं। उन्होंने दूरदर्शन पर लाइव शो भी होस्ट किए हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में किसी की नज़र ना लगे शामिल हैं। हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी में, वो पुष्पी और ज्वाला की भूमिकाएं निभा रहीं हैं जो हर एक्टर का ड्रीम रोल है। दोनों किरदार बहुत अलग हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि वे उनका एक अभिन्न अंग बन गए हैं। वो उम्मीद करती हैं कि इन किरदारों को वो प्यार मिले, जिसके वो हकदार हैं।ambala today news: पढ़िए खबर: आज़ाद ने घोषित किया हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी

Ambala today news: पढ़िए खबर: मदन गुप्ता सपाटू ने क्यों कहा 13 और 14 अक्तूबर को करें  कन्या पूजन

पुष्पी एक पारंपरिक, साधारण और  विनम्र महिला हैं जिनकी शादी एक ऐसे परिवार में हुई है, जिसमें पुरुषों का बोलबाला है। वो एक प्यारी मां और घर में बड़ी हैं, जो अपने परिवार को बड़े अच्छे से संभालती हैं और सभी की जरूरतों को पूरा करती हैं। वो दोहरी जिंदगी जीती हैं – वो एक ‘दबंग’ पुलिस अधिकारी हैं जिनसे अपराधी घबराते हैं लेकिन उनका परिवार इससे अंजान है। इस प्रयास में उनके पति उनका साथ देते हैं क्योंकि वो अपने परिवार और करियर को लगातार संतुलित करने का प्रयास करती है। ज्वाला के रूप में, कशिश एक बिंदास महिला, एक सफल पुलिसवाली, दमदार, सही रास्ते पर चलने वाली, डराने वाली, बहादुर, न्यायप्रिय और ईमानदार है। वो अपने परिवार में परंपराओं और पितृसत्तात्मक मूल्यों को कायम रखने वाली एक सास है लेकिन ज्वाला के रूप में वो महिलाओं के व्यक्तित्व और स्वतंत्रता के मूल्य को भी समझती है।

  1. टिया (अदिति रावत द्वारा अभिनीत)

अदिति रावत दिल्ली एनसीआर (गाजियाबाद) से हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में विघ्नहर्ता गणेश, कलीरें, शिवार्जुन एक इच्छाधारी की दास्तान और मैं भी अर्धांगिनी शामिल हैं। हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी में टिया के रूप में, वो एक निडर परिवार की एक बोल्ड, मस्ती-प्रेमी, आज़ाद ख्यालों वाली लड़की हैं। टिया एक ‘बाहुबली’ की बेटी है। उसकी परवरिश पुरुषों ने की थी और उसके जीवन में एक मां की कमी के कारण वो एक लड़की वाली भावनाओं से दूर है। वो एक आधुनिक और व्यावहारिक लेकिन भावनात्मक और प्यार करने वाली लड़की है, और जो चाहती है उसे हासिल करने के लिए जोड़-तोड़ कर सकती है। उसका मानना ​​है – जहां सीधेपन को जगह नहीं मिलती, वहां चालाकी काम आती है। पहले वो एक जिद्दी लड़की होती है, जो अपनी ‘सास’ के साथ मेल नहीं खाती और ना वो मूल्यों में यकीन रखती है। आगे चलकर वो ईमानदारी और न्याय का मूल्य समझती है और बड़ों का सम्मान और रिश्तों का महत्व सीखती है। अंततः उसे एक मां जैसा कोई मिलता है और उसके जीवन में संतुलन आता है।

  1. चमकू (अभिनंदन जिंदल द्वारा अभिनीत)

हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी के मेल लीड अभिनंदन जिंदल चंडीगढ़, पंजाब से हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में ससुराल सिमर का, थपकी प्यार की, जीजी मां, दीया और बाती हम, कृष्णा चली लंदन, गुड्डन तुमसे ना हो पाएगा शामिल हैं, और उन्होंने विज्ञापन भी किए हैं। इस शो में उनकी भूमिका यह है कि वो एक बहुत ही मासूम युवक है। वो बिल्कुल मां का आज्ञाकारी बेटा है। वो जीवन में कुछ करना चाहता है लेकिन उसकी मां के अलावा परिवार में उसे कोई गंभीरता से नहीं लेता। इसलिए, यह बात उसे परेशान करती है और उसकी दिल से इच्छा है कि वो यह साबित कर दे कि वो कुछ कर सकता है। वो एक ऐसा व्यक्ति है, जिसे उसके नाम चमकू के कारण लड़कियों ने भी कभी पसंद नहीं किया है। तो, वो लड़कियों के बीच भी अजीब ही है। मूल रूप से, वो चाहता है कि लोग उसे गंभीरता से लें। उसने कभी भी उसके शरीर को लेकर ताने मारने वालों या किसी और के साथ लड़ने की हिम्मत नहीं की है, तो ऐसे में वो बॉलीवुड फिल्मों वाला माचो मैन नहीं है!

  1. मगनीलाल (राजेश दुबे द्वारा अभिनीत)

राजेश दुबे वाराणसी, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखते हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में नागिन 2, जग जननी मां, वैष्णो देवी, विघ्नहर्ता गणेश और तेनाली राम शामिल हैं। हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी में मगनीलाल के रोल में, वो पुष्पी के पति, चमकू के पिता और टिया के ससुर हैं। वो बहुत ही सरल, सहज और मजेदार किरदार हैं। वो एक स्कूल में शिक्षक हैं। वो दूसरों को मूर्ख नजर आते हैं, लेकिन परिस्थितियों के अनुसार प्रतिक्रिया देने के लिहाज से वे काफी समझदार हैं। वो सबका सम्मान करते हैं। अगर उन्हें गलत कामों के लिए कोई डांट भी दे तो भी वो किसी की बात का बुरा नहीं मानते। उनकी पत्नी पुलिस में हैं लेकिन परिवार में यह बात कोई नहीं जानता।

  1. डब्ल्यू (सुमित अरोड़ा द्वारा अभिनीत)

सुमित अरोड़ा का जन्म और परवरिश दिल्ली में हुई और फिर वो कोटा, राजस्थान चले गए।  उनके कुछ बेहतरीन कामों में अकबर बीरबल, हम पांच फिर से, पवित्र रिश्ता, तारक मेहता का उल्टा चश्मा और सावधान इंडिया शामिल हैं। डब्ल्यू पुष्पी का बड़ा बेटा है। वो एक सज्जन व्यक्ति हैं और उनकी दिनचर्या में रोज सुबह दुकान जाना और शाम को घर आना शामिल है। वो एक आज्ञाकारी और ख्याल रखने वाला बेटा है, जो  अपनी मां की हर बात मानता है और अपनी पत्नी की पूजा करता है। वो अब भी अपने हनीमून के दौर में है। वो बड़ा रोमांटिक है और अपनी पत्नी का हाथ पकड़ने के चक्कर में हमेशा मुश्किल में फंस जाता है।

  1. बादामी (अनुराधा उपाध्याय द्वारा अभिनीत)

अनुराधा उपाध्याय दिल्ली से हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में मन में है विश्वास और निमकी मुखिया शामिल हैं। उन्होंने कुछ भोजपुरी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है। अनुराधा उपाध्याय पुष्पी की बड़ी बहू बादामी के रोल को लेकर खुश हैं। वो परिवार में एक बहुत ही मनोरंजक किरदार है, लेकिन वो इस तरह से अपनी बातें कहती हैं कि इसे परिवार में कोई नहीं समझ पाता है। यह बड़ा मजेदार है क्योंकि उनकी बातचीत के लहजे के कारण सभी ये सोचते रह जाते हैं कि आखिर वो क्या कह रही है। वो बड़ी नाटकीय है और उसे लगता है कि वो सबसे बुद्धिमान लड़की है लेकिन वो असल में ऐसी नहीं है। वो बड़ी मजाकिया और मस्त मिजाज है और उसे अपने पति डब्ल्यू के अलावा बाकी किसी भी चीज की परवाह नहीं है। अपनी शादी के कुछ साल हो जाने के बावजूद वो अब भी अपने हनीमून वाले दौर में ही है और सबके साथ उसका अच्छा तालमेल है।

  1. तेजू (मुकेश चंदेल द्वारा अभिनीत)

मुकेश चंदेल मूल रूप से वैशाली, बिहार के रहने वाले हैं और उनका परिवार झारखंड के रांची में बसा है। उन्होंने टीवी धारावाहिक निमकी मुखिया, लेडीज़ स्पेशल और अन्य में प्रमुख भूमिकाएं निभाई हैं, और इसके अलावा कई वेब सीरीज़ जैसे सेक्रेड गेम्स और विज्ञापनों में काम किया है। हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी में एक नौकर के रूप में, तेजू बड़ा आलसी है लेकिन फिर भी मासूम, सीधा सादा, जिज्ञासु, मजाकिया, खुशमिजाज़ और ईमानदार आदमी है। आजाद भवन में मालिक के परिवार ने उसकी परवरिश की और वो ताऊजी द्वारा दी गई आजादी का मजा लेता है। पूरा परिवार उसके आलस्य और बेवकूफियों से नाराज रहता है और वो परिवार में सभी को पागल बना देता है। हर चीज को लेकर उनकी अज्ञानता और उसकी नासमझी स्थिति को बड़ा मजेदार बना देती है। वो खुद को परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा समझता है और हर फैसले में शामिल होना चाहता है। उसे घर में किसी को पलटकर जवाब देने में कोई गुरेज नहीं है।

  1. पीपी सिंह (बृज भूषण शुक्ला द्वारा अभिनीत)

बृज भूषण शुक्ला दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और उनके कुछ बेहतरीन कामों में साम दाम दंड भेद और हम पांच फिर से जैसे टीवी शोज़, हैदर, तनु वेड्स मनु रिटर्न्स, सुल्तान, पोस्टर बॉयज, लखनऊ सेंट्रल जैसी फिल्में और ये मेरी फैमिली, द इनसाइडर्स, एके-47, ब्रीद, ताज जैसी वेब सीरीज़ और कुछ बेहतरीन ब्रांड्स के साथ कई विज्ञापन शामिल हैं। इस शो में पीपी सिंह एक पूर्व गैंगस्टर से राजनेता बने हैं, जो एक पहलवान भी हैं। पीपी सिंह कई दिग्गज पहलवानों को मात दे चुके हैं और उनकी जीत के कई किस्से मशहूर हैं। सत्ता और पैसे के लालच ने उन्हें अपराध और राजनीति में डाल दिया है और यहां भी उन्होंने अपराध की दुनिया में अपनी एक जगह बना ली है। वो हर तरीके से अपना काम कराना जानते हैं। सत्ता के लालच में वो राजनीति में आते हैं और स्थानीय चुनावों में उनकी पकड़ मजबूत होती है। लेकिन दबंग गुंडे से नेता बने पीपी सिंह अपने बाहरी रूप से परे एक प्यार करने वाले पिता भी हैं, जिनकी बेटी टिया उनकी आंखों का तारा है। टिया को जन्म देने के बाद जब से उनकी पत्नी का निधन हुआ है, तब से उन्होंने अपने दबंग तरीके से टिया की परवरिश की है। पीपी सिंह भले पटना के लोगों के लिए दहशत का दूसरा नाम हों, लेकिन टिया के सामने तो वो खुद भी घबराते हैं।

 बिगिनेन मीडिया

बिगिनेन मीडिया की शुरुआत अक्टूबर 2019 में हुई थी और इसका मुख्यालय मुंबई में स्थित है। जैसा कि इसका नाम है, बिगिनेन असल में जर्मन शब्द है, जिसका मतलब है ‘कुछ नए की शुरुआत’। इस संस्थान का उद्देश्य जनता-आधारित उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देना है। यह ग्रामीण दर्शकों के लिए विशेष तौर पर तैयार की गई प्रभावशाली कहानियों के जरिए उन्हें एक बढ़िया अनुभव देना चाहता है और हर उस जगह मौजूद रहना चाहता है, जहां दर्शक हैं। जो जन-आधारित विचारधारा बिगिनेन मीडिया को परिभाषित करती है, उसमें लंबे समय तक ग्राहकों से रिश्ता बनाए रखने के सिद्धांत शामिल हैं। इसका उद्देश्य नए, विश्वसनीय, रचनात्मक मनोरंजक अनुभव देना और संबंधित मल्टीमीडिया उत्पादों को विकसित करना है। बिगिनेन मीडिया का रणनीतिक मूल्य है नवीनता, जो इसकी कॉरपोरेट संस्कृति का मूलभूत हिस्सा है। यह संस्थान, संगठन की शक्ति में यकीन रखता है और इसके प्रमुख मूल्यों में लोगों की मांग का ख्याल रखना, सभी को शामिल करना, विविधता अपनाना, संवेदनशील रहना, बाजार पर केंद्रित रहना और सभी तक पहुंच बनाना शामिल है।

www.beginnenmedia.com

आज़ाद चैनल

बिगिनेन मीडिया की पहली पेशकश है आज़ाद, जो भारत का पहला ऐसा प्रीमियम हिंदी एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म है, जिसमें विशेष तौर पर ग्रामीण विचारधारा और ग्रामीण परिवेश के लिए कार्यक्रम दिखाए जाएंगे। पीपल फर्स्ट. रूरल फर्स्ट (सबसे पहले जनता, सबसे पहले ग्रामीण) के अपने उद्देश्य के साथ आज़ाद चैनल, मई 2021 से डीडी फ्री डिश और प्रमुख क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे चुनिंदा डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स पर उपलब्ध है। इसमें ड्रामा, एक्शन और रोमांस के साथ-साथ मनोरंजक फिल्में और बच्चों के कार्यक्रम आदि दिखाए जा रहे हैं। आज़ाद डीडी फ्री डिश पर चैनल नंबर 36 पर उपलब्ध है।ambala today news: पढ़िए खबर: आज़ाद ने घोषित किया हरी मिर्च लाल मिर्च एक तीखी एक करारी

Ambala today news: पढ़िए खबर: सोनी सब के हीरो- गायब मोड आन में हीरो राक्षस बनने से केवल एक कदम दूर है

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें