वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala today news जो लोग किसानों की रक्षा का ढिंढोरा पीट रहे है, दरअसल वे किसानों को अनेक बंधनों में जकडक़र रखना चाहते, वे बिचौलियों का साथ दे रहे:सांसद नायब सिंह सैनी

नारायणगढ़।   कुरूक्षेत्र से सांसद नायब सिंह सैनी ने कहा कि कृषि उपज व्यापार एवं वाणिज्य (संवर्धन एवं सरलीकरण) विधेयक 2020 तथा  कृषक (सशक्तिकरण व संरक्षण) कीमत आश्वासन और कृषि सेवा पर करार विधेयक 2020 और आवश्यक वस्तु (संशोधन) विधेयक 2020 कृषि क्षेत्र से संबंधित तीनों अध्यादेश पूर्णतया किसानों के हित में हैं। जोकि संसद द्वारा पारित करने व महामहीम राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति प्रदान करने के बाद कानून बन चुके है। इन नये कृषि कानूनों से कृषि क्षेत्र मजबूत होगा। सांसद गांव उज्जलमाजरी में किसानों व ग्रामीणों को इन नये कृषि कानूनों के बारे में जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि इनसे कृषि क्षेत्र के विकास को नई दिशाएं मिलेगी। नए प्रावधानों के लागू होने से किसान अपनी फसल को देश के किसी भी बाजार में मनचाही कीमत पर बेच सकेंगे। किसान और ग्राहक के बीच जो बिचौलिए होते हैं, उनसे किसानों को बचाने के लिए ये विधेयक रक्षा कवच बनकर आए हैं।             सांसद नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किसानों को स्पष्ट संदेश दिया है कि जो लोग किसानों की रक्षा का ढिंढोरा पीट रहे है, दरअसल वे किसानों को अनेक बंधनों में जकडक़र रखना चाहते हैं। वे बिचौलियों का साथ दे रहे हैं ये किसानों की कमाई लूटने वालों का साथ दे रहे हैं। यह न केवल कृषि क्षेत्र में आमूलचूल परिवर्तन लाएगा, बल्कि इससे करोड़ों किसान सशक्त होगे। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्रों में एपीएमसी सुधार, आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 सुधार एवं करार संबंधित कानून बनाने का वादा किया था, आज जब मोदी सरकार उन्ही विषयों पर विधेयको को लायी है, तो कांग्रेस विरोध कर रही है। ambala today news जो लोग किसानों की रक्षा का ढिंढोरा पीट रहे है, दरअसल वे किसानों को अनेक बंधनों में जकडक़र रखना चाहते, वे बिचौलियों का साथ दे रहे:सांसद नायब सिंह सैनी

ambala today news मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसानों को लेकर बैठक में कही यह बड़ी बात,पढ़िए पूरी रिपोर्ट

 

इन दोनों विधेयकों के पारित होने में न केवल भारत की खाद्य सुरक्षा मजबूत होगी बल्कि किसानों की आय को दोगुना करने की दिशा में भी यह एक बड़ा प्रभावी कदम सिद्ध होगा। किसी भी अध्यादेश/कानूनों का फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य से कोई संबंध नहीं है। इन अध्यादेशो/कानूनों से फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। न्यूनतम समर्थन मूल्यों पर कृषि उत्पादों की खरीद निरंतर रूप से जारी रहेगी। कृषि मंडियों के अस्तित्व पर भी कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं पड़ेगा। कृषि मंडियों का अस्तित्व सुरक्षित रहेगा। पूर्व की भांति किसान कृषि मंडियों में अपने कृषि उत्पादों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेच सकेगा। इन विधेयकों से कृषि क्षेत्र के विकास को नई दिशाएं मिलेंगी। कृषि क्षेत्र अधिक रूप से सुदृढ़ हो सकेगा। पूरे देश में कही भी न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक यही किसान को भाव मिल रहा होगा तो किमान वहा स्वतंत्र रूप से बेच सकेगा।      इन अध्यादेशों से कृषि क्षेत्र के लिए नए बाजार विस्तारित होने की संभावनाएं बढ़ेगी कृषि क्षेत्र से संबंधित नए उद्योग विकसित होने की संभावनाएं लगातार विस्तरित होती रहेगी। कृषि क्षेत्र के उद्योगों के विकसित होने के परिणामस्वरूप कृषि क्षेत्र एक प्रकार से उद्योग का रूप लेता जाएगा। कृषि क्षेत्र में विविधीकरण को प्रोत्साहन मिलेगा। कृषि उत्पादों का बाजार मूल्य बढऩे की संभावनाएं लगातार प्रबल बनी रहेगी। किसान प्रत्यक्ष रूप से कृषि उद्योग से जुड़ेगे। किसानों का सीधा कृषि बाजारों में प्रवेश होगा। इन सभी प्रक्रियाओं के परिणामस्वरूप कृषि क्षेत्र भी एक व्यवसाय का रूप लेगा। प्रधानमंत्री श्री मोदी किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में क्रमबद्ध रूप से योजनाओं को लागू कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र का विकास करना व किसान के हितों को संरक्षित करना सरकार की प्राथमिकता है। इस दिशा में धरातल पर कार्य किया गया है। ये तीनों अध्यादेश भी इसी प्रकिया का एक हिस्सा है। किसान संगठनों का प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी की नीतियों में अटूट विश्वास है। केवल विपक्षी राजनैतिक दल अपना राजनैतिक अस्तित्व बचाने के लिए किसानों को गुमराह कर रहे हैं। वे नहीं चाहते कि किसान आर्थिक रूप से मजबूत हो सके व कृषि क्षेत्र का विकास हो सके। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश बतौरा,  जिला उपाध्यक्ष अश्वनी अग्रवाल, नारायणगढ़ मंडल प्रधान रणदीप सिंह बांका सैनी, मारकंडा मंडल प्रधान जसविंदर बख्तुआ, शहजादपुर मंडल प्रधान संजीव गुज्जर, लैंड मॉर्गेज बैंक चेयरमैन धर्मपाल ग़ुज्जर, पूर्व मण्डल अध्यक्ष नरेंद्र राणा, पूर्व नारायणगढ़  मंडल अध्यक्ष नवीन शर्मा, सैनी सभा प्रधान मास्टर केहर सिंह, कुरुक्षेत्र से सांसद नायब सैनी के निजी सचिव सोहन सैनी, सरपंच जगपाल माजरी, पूर्व सरपंच रघुबीर माजरी,  महामंत्री मंगू राम कंजाला, राजेश सैनी नन्हेड़ा, पवन फतेहपुर, देवेंद्र ओखल, पवन सैन माजरा,  टिंकू अम्बली, सुरेंद्र राणा बड़ी बस्सी, दीप चंद नन्हेड़ा और पार्टी के सभी कार्यकर्ता मौजूद रहे। ambala today news जो लोग किसानों की रक्षा का ढिंढोरा पीट रहे है, दरअसल वे किसानों को अनेक बंधनों में जकडक़र रखना चाहते, वे बिचौलियों का साथ दे रहे:सांसद नायब सिंह सैनी

ambala today news पढ़िए खबर: भाजपा के पूर्व विधायक ने भाजपा छोड़ने की क्यों कि घोषणा, क्या कहा भारतीय जनता पार्टी के बारे

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.

और पढ़ें

Казино Пинко предлагает удовольствие для всех любителей уникальных развлечений. Здесь вас ждет разнообразие настольных игр. Не упустите шанс погрузиться в атмосферу выигрыша с непревзойденными бонусами. Присоединяйтесь к онлайн-платформе и начните наслаждаться уже сегодня!

Игровое заведение Пинко предлагает захватывающий опыт для всех фанатов азартных игр. Откройте сферу слотов, где вас ждет большое разнообразие игр. Пинко казино дарит незабываемые эмоции и возможность заработать джекпоты. Заходите в мир азартных игр уже в эту минуту и узнайте свои силы в азартных развлечениях.