वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

Ambala Coverage News: पंजाब कांग्रेस: कैप्टन अमरेंद्र सिंह की कुर्सी को खतरा, विधायकों ने खोल दिया मोर्चा, पढ़िए क्या आया हाईकमान का आदेश

अंबाला कवरेज (चंडीगढ़)। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस में एक बार फिर आपसी कलह सामने आने लगी है। कांग्रेस हाईकमान द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को अध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहले ही चर्चाएं थी कि आने वाले दिनों में सिद्धू पंजाब में सीएम का चेहरा होंगे, लेकिन अभी तो चुनाव से पहले ही कांग्रेस में आपसी कलह सामने आने लगी है। कई कांग्रेसी विधायकों ने सीएम अमरेंद्र सिंह से नाराज होकर हाईकमान को चिट्ठी लिखी है, जिसके बाद आज शाम 5 बजे कांग्रेस विधायकों की अहम बैठक है, जिसे कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत लेंगे। इस बैठक में विधायकों की नाराजगी को दूर करने के लिए कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं।

ambala coverage news: कांग्रेस भवन पर क्यों धरना देना चाहते थे भाजपा नेता, कांग्रेस-भाजपा में टकराव को देखते हुए लगानी पड़ी सीआरपीएफ

प्रभारी हरीश रावत ने ट्वीट करते हुए बताया कि पंजाब के कई विधायकों ने कांग्रेस हाईकमान को चिट्ठी लिखी है और विधायक दल की बैठक बुलाने की मांग की है। जिसके तहत शनिवार यानि 18 सितंबर को पार्टी आफिस में विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। वहीं चिट्ठी मिलने के बाद पंजाब प्रभारी हरीश रावत ने सोनिया गांधी से मुलाकात की और कई मुद्दों पर विचार विर्मश किया। फिलहाल कांग्रेस हाईकमान भी जानती है कि यदि इस समय में पार्टी में किसी तरह का बदलाव किया गया तो निश्चिततौर पर पंजाब एक बार फिर कांग्रेस के हाथ से चला जाएगा, लेकिन अब 5 बजे का इंतजार है और देखना यह होगा कि सीएम अमरेंद्र सिंह से नाराज विधायकों का क्या रुख होता है।

Ambala Coverage News: कौन होगा अंबाला शहर कांग्रेस का शहरी अध्यक्ष, तीन नामों पर चल रही चर्चा, किसके सिर पर सजेगा ताज

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें
और पढ़ें