वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ambala coverage गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों को स्मरण करते हुए मुरलीधर डीएवी विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा

अमित अठवाल
अम्बाला कवरेज @ अम्बाला – गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों  को स्मरण करते हुए मुरलीधर डीएवी विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा के अंतर्गत कविता, कहानी व शब्द के माध्यम से साहिबजादों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। अर्शप्रीत सिंह ने साहिबजादों की कहानी का वर्णन किया तो कक्षा पांच की लवली ने कविता के माध्यम बाबा फतेह सिंह वास जोरावर सिंह की शहादत को नमन किया। कक्षा 8 में श्रीमती उपेंद्र कौर द्वारा वीर बाल दिवस के उपलक्ष में प्रश्नोत्तरी का आयोजन भी किया गया। जिसमें हरगुन, खुशमीत, अर्षनूर व यशिका विजेता रहे। कक्षा 11 के विद्यार्थियों को चार साहिबजादे  फिल्म दिखाई गई।विद्यालय प्राचार्य डॉ राधा रमन सूरी ने देश व धर्म पर प्राण न्योछावर करने वाली ऐसी शहादत के आगे नतमस्तक होते हुए विद्यार्थियों को जीवन में सदा धर्म पक्ष में खड़े रहने के लिए  प्रेरित किया।ambala coverage गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों को स्मरण करते हुए मुरलीधर डीएवी विद्यालय में विशेष प्रार्थना सभा

ambala coverage मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को दी क्रिसमस की हार्दिक शुभकामनाएं

Ambala Coverage
Author: Ambala Coverage

Leave a Comment

और पढ़ें